CG - नक्सलियों ने एक और महिला को उतारा मौत के घाट, फोर्स के एक्शन के बाद बौखलाए नक्सली, जनअदालत लगाकर पति के सामने ही महिला की गला घोंटकर कर दी हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल.....
नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन से बौखलाए नक्सलियों ने एक और कायराना करतूत को अंजाम दिया है। जिले में माओवादियों ने एक बार फिर एक महिला की हत्या कर दी है।




बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन से बौखलाए नक्सलियों ने एक और कायराना करतूत को अंजाम दिया है। जिले में माओवादियों ने एक बार फिर एक महिला की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने दो दिन पहले दंपति को गांव से अगवा कर लिया था। इसके बाद पुलिस मुखबिरी के आरोप में जनअदालत लगाकर महिला के पति की बुरी तर से पिटाई किया गया। इसके बाद पति के सामने ही महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। आपको बता दे पिछले 4 दिनों में नक्सलियों ने 4 लोगों की हत्या कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की है।
हत्या की ये वारदात मद्देड़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक लोदेड़ गांव के रहने वाले रामैया यालम और उसकी पत्नी सुकरा यालम को नक्सली घर से उठाकर ले गये थे। बीच गांव से दो दिन पहले अगवा दंपति को माओवादियों ने गांव से करीब 4 किमी दूर घने जंगल में ले गए थे। यहां जनअदालत लगाकर माओवादियों ने महिला पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया। जनअदालत में सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में पहले महिला के पति की बुरी तरह से पिटाई किया गया। इसके बाद पति के सामने ही महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी।
नक्सलियों के मद्देड़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। बीते 18 नवंबर को 7 माओवादियों को तेलगांना ग्रेआउंड्स फोर्स ने मार गिराया था। इसकी मुखबिरी का आरोप महिला पर लगाया गया। बता दें कि पिछले पांच दिनों में नक्सलियों ने चार लोगों की हत्या की घटना को अंजाम दिया है।