CG 3 नक्सली ढेर: जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 2 महिला और 1 पुरुष नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी.....
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलमनेड्रा के पास बेलम गुट्टा की पहाड़ियों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है।




बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलमनेड्रा के पास बेलम गुट्टा की पहाड़ियों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। जिनमें दो महिला और एक पुरुष नक्सली है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
थाना बासागुड़ा के जंगलों में मद्देड एरिया कमेटी DVCM विनोद कर्मा, आवापल्ली LOS राजू पुनेम, AM विश्वनाथ, गुड्डू तेलाम और 20 से 25 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को मिली थी। इस इनपुट के आधार पर डीआरजी बीजापुर और कोबरा 210 की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली। सर्च अभियान के दौरान सुबह 07.30 बजे बेलमगुट्टा की पहाड़ी पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया। जिनमें दो महिला और एक पुरुष है। पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
जवानों ने घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद की है। माओवादी वर्दी, पिट्ठू, दवाई और दैनिक उपयोग का सामान भी बरामद किया है।