CG-लेडी डॉन ने महिला प्रहरी को पीटा :सेंट्रल जेल में लेडी डॉन का आतंक…जेल प्रहरी पर किया हमला, प्रहरी हुई घायल…हाथ में लगवाना पड़ा प्लास्टर…लेडी डॉन के कारनामे जान हो जाएँगे हैरान…
CG-Lady Don beats up female guard: Lady Don's terror in Central Jail… Jail guard attacked, sentinel injured सेंट्रल जेल में एक महिला कैदी ने महिला जेल प्रहरी पर हमला कर दिया। हमलें में महिला जेल प्रहरी का हाथ टूट गया है। महिला कैदी एनडीपीएस के मामलें में विचाराधीन बंदी थी। महिला बंदी के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में गंज थाना में अपराध दर्ज किया गया है।




CG-Lady Don beats up female guard: Lady Don's terror in Central Jail
रायपुर। सेंट्रल जेल में एक महिला कैदी ने महिला जेल प्रहरी पर हमला कर दिया। हमलें में महिला जेल प्रहरी का हाथ टूट गया है। महिला कैदी एनडीपीएस के मामलें में विचाराधीन बंदी थी। महिला बंदी के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में गंज थाना में अपराध दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मोनिका सचदेव नाम की महिला बंदी को कुछ दिनों पहले ही एनडीपीएस के मामलें में जेल दाखिल किया गया था। बीती रात बैरकों के निरीक्षण के दौरान महिला जेल प्रहरी माधुरी वर्मा पर महिला बंदी मोनिका सचदेव ने हमला कर दिया। हमले में जेल प्रहरी का हाथ टूट गया और शरीर मे और भी चोटे आयी। किसी तरह दोनों को अलग किया गया। फिर गंज थाने में महिला बंदी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट व गाली गलौच का अपराध दर्ज किया गया है।
माेनिका जेल के अंदर भी अपनी डॉन गिरी दिखा रही है। कभी दूसरी कैदियों को धमकाती है तो कभी जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों से उलझ जाती है। इसी चक्कर ने अब इसने महिला जेल प्रहरी को पीटा है। दरअसल महिला जेल प्रहरी माधुरी वर्मा ने मोनिका को अनुशासन में रहने को कहा। जेल के भीतर के कायदों को अपनाने को कहा, ये बात मोनिका को रास न आई, उसने पहले तो माधुरी के साथ बहस शुरू की और मौका पाकर उस पर हमला कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक दूसरी कैदियों के सामने ही मोनिका ने माधुरी को पटका और लातों से पीटती रही। बीच-बचाव करने आए जेल के दूसरे कर्मचारियों ने मुश्किल से माधुरी को वहां से निकाला। माधुरी ने जांच करवाई तो डॉक्टर ने हाथ में प्लास्टर करने को कहा। अब गर्दन से प्लास्टर बंधा हाथ लटकाए माधुरी गंज थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताकर मोनिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
मोनिका सचदेव कोतवाली इलाके की निगरानीशुदा बदमाश है। आए दिन जेल जाना, पुलिस की हिरासत में रहना इस महिला के लिए आम बात है। ये कई तरह के अवैध धंधों, गांजे की तस्करी, लोगों को धमकाना, मार-पीट जैसे मामलों में आरोपी रही है। बीते 2 अगस्त को सिविल लाइंस थाने की पुलिस इसे गिरफ्तार किया। गांजे की तस्करी के एक मामले में पुलिस ने कुछ दिन पहले 9 बदमाशों को पकड़ा था। उनसे मोनिका भी जुड़ी हुई थी।
5 साल पहले पुलिस ने एक मामले में मोनिक काे गिरफ्तार किया था। तब मोनिका बैरनबाजार ओसीएम चौक में रहती थी। मोनिका के साथ उसके साथी मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद मुशतईन को गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि उन्होंने मोनिका के कहने पर कालीबाड़ी के अरविंद गुप्ता नाम के आदमी से 50 हजार मांगे और मारपीट की। जब इस केस में मोनिका को पकड़ने पुलिस उसके घर गई थी तब मोनिका सचदेव ने गिरफ्तारी के बाद जमकर हंगामा किया।
वह किसी भी सूरत में पुलिस के साथ जाने को तैयार नहीं हो रही थी। महिला पुलिस कर्मियों की मदद से उसे किसी तरह घसीटकर गाड़ी में बिठाया गया। उसने चूड़ियां फोड़ीं और उसके टुकड़े चबा लिए। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। कोर्ट परिसर में भी वह अपनी गिरफ्तारी का विरोध करती रही। बड़ी मुश्किल से इलाज के बाद उसे जेल भेजा जा सका था।