CG - ऑटो में जन्मा बच्चा : प्रसव पीड़ा होने पर नहीं मिली एंबुलेंस, महिला ने ऑटो रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म, फिर जो हुआ.....

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक महिला ने ऑटो में ही बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराने एंबुलेंस नहीं मिली।

CG - ऑटो में जन्मा बच्चा : प्रसव पीड़ा होने पर नहीं मिली एंबुलेंस, महिला ने ऑटो रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म, फिर जो हुआ.....
CG - ऑटो में जन्मा बच्चा : प्रसव पीड़ा होने पर नहीं मिली एंबुलेंस, महिला ने ऑटो रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म, फिर जो हुआ.....

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक महिला ने ऑटो में ही बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराने एंबुलेंस नहीं मिली। एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर परिजन व मितानन ऑटो रिक्शा में गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। इसी बीच तेज दर्द उठा और महिला ने ऑटो रिक्शा में ही बेटी को जन्म दिया।  इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि, जच्चा-बच्चा दोनों  सुरक्षित हैं। 

प्रसूता का कहना था कि एंबुलेंस नहीं मिलने पर घर के समीप ही रहने वाले ऑटो चालक नानदाऊ को सूचना दी गई। इसके बाद उसे ऑटो में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल पहुंचते ही मुख्य गेट पर बच्चे का जन्म हुआ।

फिर अस्पताल के नर्स व वार्ड बॉय को जानकारी मिली तो अस्पताल में मौजूद रात्रि काल में ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती  किया। दोनों सुरक्षित हैं।