CG - जावेद खान ने भाजपा पर साधा निशाना कहा कि जितनी तत्परता विधायक,महापौर और भाजपा पार्षद दल के नेताओं ने चांदनी चौक से वन-वे हटाने की दिखाई है क्या उतनी तत्परता कभी चांदनी चौक से शराब दुकान हटाने भी दिखा पाएंगे भाजपाई...

CG - जावेद खान ने भाजपा पर साधा निशाना कहा कि जितनी तत्परता विधायक,महापौर और भाजपा पार्षद दल के नेताओं ने चांदनी चौक से वन-वे हटाने की दिखाई है क्या उतनी तत्परता कभी चांदनी चौक से शराब दुकान हटाने भी दिखा पाएंगे भाजपाई...
CG - जावेद खान ने भाजपा पर साधा निशाना कहा कि जितनी तत्परता विधायक,महापौर और भाजपा पार्षद दल के नेताओं ने चांदनी चौक से वन-वे हटाने की दिखाई है क्या उतनी तत्परता कभी चांदनी चौक से शराब दुकान हटाने भी दिखा पाएंगे भाजपाई...

चांदनी चौक से शराब दुकान हटाने कब आगे आऐंगे विधायक जगदलपुर और नगर सरकार - जावेद खान 

जितनी तत्परता विधायक,महापौर और भाजपा पार्षद दल के नेताओं ने चांदनी चौक से वन-वे हटाने की दिखाई है क्या उतनी तत्परता कभी चांदनी चौक से शराब दुकान हटाने भी दिखा पाएंगे भाजपाई - जावेद खान 

चांदनी चौक में ट्रैफिक अव्यवस्था का सबसे प्रमुख कारण है वहां स्थित शराब दुकान उसे भी हटाया जाए तत्काल - जावेद खान 

जगदलपुर : भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने जगदलपर विधायक,महापौर और भाजपा पार्षद दल के द्वारा चांदनी चौक स्थित वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को खत्म करने की पहल का स्वागत करते हुए चांदनी चौक से तत्काल अंग्रेजी शराब दुकान को भी कहीं और व्यवस्थित करने की मांग की है।

             जावेद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है जगदलपुर विधायक,महापौर और भाजपा के पार्षद दल के द्वारा प्रशासन द्वारा बनाए गए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को हटाने के लिए जो तत्परता दिखाई गई है उसका हम स्वागत करते हैं परंतु भाजपा के नेता यह भी जानते हैं आज चांदनी चौक में जो ट्रैफिक की अव्यवस्था बनी हुई है जिसे सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन कोशिशें कर रहा है वह अव्यवस्था चांदनी चौक में स्थित शराब की दुकान है जिसकी वजह से लगातार चांदनी चौक और उसके आसपास की सड़कों में ट्रैफिक का दबाव बना रहता है,शराब दुकान में लोडिंग और अनलोडिंग के लिए भारी वाहनों का प्रवेश होता है जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है एवं रोज शाम होते ही शराब प्रेमियों का जमावड़ा जो एक मेले की शक्ल लेकर वहां उपस्थित होता है जिसकी वजह से आमजन को आने जाने में बड़ी तकलीफ का सामना करना पड़ता है और बार-बार वहां पर यातायात बाधित भी होता है। 

               जावेद ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर वह चाहे प्रदेश में हो या नगर में हो जनता की आवाज को सुनने के लिए जनता के विरोध और दबाव के बाद तत्पर हुई है,प्रशासन द्वारा बनाए गए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था का पुरजोर विरोध जगदलपुर के व्यापारी एवं जनता और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने किया जिस विरोध को देखते हुए भाजपा की सरकार ने इस वन-वे ट्रैफिक को हटाने के लिए तत्परता दिखाइए, लेकिन पिछले कई वर्षों से चांदनी चौक स्थित शराब की दुकान को हटाने के लिए भी लगातार शहर की महिला समूह,शहर के सामाजिक संगठन,शहर के विभिन्न व्यापारी संगठन शहर के युवा एवं जागरूक लोग तथा स्वयं भाजपा के अनेक नेतागण जब निगम में उनकी सरकार नहीं थी तब आवाज उठा चुके हैं, ऐसे में क्या जगदलपुर के विधायक,नगर निगम की महापौर और जगदलपुर नगर निगम के भाजपा पार्षद दल इस आवाज को भी सुनेंगे और जैसी तत्परता वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को हटाने के लिए दिखाई गई है वैसी ही तत्परता शराब दुकान को भी हटाने के लिए दिखाएंगे...?

                       जावेद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मांग की है की जो तत्परता भाजपा के नेता वन-वे को हटाने के लिए दिखाएं हैं वही तत्परता चांदनी चौक से शराब दुकान को भी हटाने के लिए तत्काल दिखाएं ताकि प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जो पहल की जा रही थी उस पहल का परिणाम सामने आए और शहर की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो सके।