CG राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए....




राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए....
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशाल सभा को संबोधित किया..
राजनांदगांव : सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ,उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ,गृहमंत्री, समस्त मंत्रिमंडल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद...
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ,भूपेश बघेल , ,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज , उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव , विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत सहित कैबिनेट मंत्री,विधायकों,वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 355 करोड़ 23 लाख रूपये की लागत के कुल 1 हजार 867 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया..
अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'भरोसे का सम्मेलन' कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भरोसे की धरती है,इस बार फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ये मोदी का गुजरात मॉडल नहीं है, ये भूपेश बघेल और केबिनेट मंत्रियों का छत्तीसगढ़ मॉडल है..