CG ग्राम पंचायत हरवेल के 40+ पुरुष वर्ग संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल खो-खो में प्रथम स्थान हासिल किया...




ग्राम पंचायत हरवेल के 40+ पुरुष वर्ग संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल खो-खो में प्रथम स्थान हासिल किया
फरसगांव/विश्रामपुरी ~ कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल के 40+ पुरुष वर्ग संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खो खो में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें ग्राम पंचायत हरवेल सरपंच उपसरपंच एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक संभाग स्तरीय दो दिवसीय खेल का आयोजन 13 सितम्बर से 14 सितम्बर तक लालबाग (जगदलपुर) में किया गया जिसमें 7 जिलों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें ग्राम पंचायत हरवेल से खो खो में प्रथम स्थान हासिल किया जिसमें अघनसिंह प्रेमनाथ ईश्वर पण्डरू राम कचरू राम जयलाल चैतराम लखन लाल पिलसिंह अजीराम राजूराम अखन लाल ने प्रथम स्थान हासिल किये।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में राज्य के 16 पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं दलीय व एकल श्रेणी में आयोजित की जा रही है। दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।