CG - गांजा तस्करी : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों का गांजा किया जब्त, तस्करी का तरीका जानकर चकरा जाएगा सिर…..
छत्तीसगढ़ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अज्ञात वाहन से 170 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत 17 लाख 50 हजार रुपए आंकी जा रही है। पुलिस वाहन को जब्त कर जांच में जुट गई है।




दुर्ग। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अज्ञात वाहन से 170 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत 17 लाख 50 हजार रुपए आंकी जा रही है। पुलिस वाहन को जब्त कर जांच में जुट गई है।
बता दें कि, पुलिस ने पिकअप वाहन से सेक्टर-7 के सड़क 24 से गांजा बरामद किया है। शातिर आरोपी सब्जियों के बीच सफेद बोरियों में गांजा भरकर ले रहा था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।