CG - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से की मुलाकात, डॉक्टरों को दिए ये निर्देश....
बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास टेकलगुड़ा में नक्सलियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, 14 जवान अभी घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी देते हुए बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि यह वही जगह है जहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी।




सुकमा। बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास टेकलगुड़ा में नक्सलियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, 14 जवान अभी घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी देते हुए बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि यह वही जगह है जहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी।
वहीं उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने सुकमा जिले में हुए नक्सली मुठभेड़ में मारे गए तीन जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायल जवानों के उचित इलाज के निर्देश दिए। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जवानों की ताकत पर वहां कैंप स्थापित किया जा रहा है जहां जाना कठिन था। विकास एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थी।
इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अफसर सहित बस्तर आईजी से लगातार चर्चा चल रही है। अब हम नक्सलियों के मांद में घुस रहे हैं। उनको समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। बातचीत और चर्चा के लिए हम हमेशा तैयार हैं लेकिन अब और पीड़ा नहीं सही जाएगी।