CG- खेत में मिली महिला की लाश: अंधे कत्ल का खुलासा, चप्पल से मिले अहम सुराग, चाकू से किया था पेट और गले में वार, युवक गिरफ्तार
CG news, crime news, Dead body of a woman found in the field, Blind murder revealed, important clues found from slippers, she had stabbed her stomach and throat with a knife, youth arrested




नयाभारत डेस्क। महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा दिया। घटनास्थल पर मिले चप्पल से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। आरोपी युवक का इरादा कत्ल करने का नहीं था, बल्कि महिला को डराना था। प्रकरण के फरार आरोपी कांसी सोनी उम्र 25 साल निवासी चरईडांड़ थाना कुनकुरी, हाॅल-प्रधानटोली कांसाबेल को धरमजयगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जशपुर जिले के थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम शब्दमुंडा की घटना है।
दिनांक 01.10.2024 को थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम शब्दमुंडा के एक खेत से 21 वर्षीय महिला का शव मिला, शव खराब हो चुका था। प्रकरण में मर्ग पंजीबद्ध कर फॉरेंसिक एक्सपर्ट एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष शव पंचनामा कार्यवाही कर शव का पी.एम. कराया गया, पी.एम. रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का होना पाया गया साथ ही घटनास्थल पर मिले चप्पल से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ मिले एवं इस अंधे कत्ल को सुलझाने का प्रयास किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये जशपुर SP शशि मोहन सिंह द्वारा DSP विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रोफेशनल तरीके से विवेचना की जा रही थी, घटनास्थल पर मिले चप्पल का आस-पास के ग्रामीणों से पहचान कराया जा रहा था, इसी दौरान चप्पल के संबंध में कुछ संभावित नाम सामने आये, उसको शाॅर्ट लिस्ट करते हुए पुलिस संदेही कांसी सोनी तक पहुंची, तब तक मृतिका का कॉल डिटेल भी प्राप्त आ गया एवं उसके व्यक्तिगत जीवन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त किया गया।
इसी आधार पर पुलिस ने पतासाजी कर कांसी सोनी को धरमजयगढ़ क्षेत्र से अभिरक्षा में लिया एवं पूछताछ करने पर बताया कि वह मृतिका से बातचीत करता था। शुरू में तो वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था, परंतु मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह दिनांक 28.09.2024 के शाम को मृतक महिला से मिलने गया था और अपने पास एक चाकू रखा रखा। कांसी सोनी का ईरादा महिला को मारना नहीं था, बल्कि उसे मात्र डराना था, बातचीत के दौरान वह महिला को डराने का प्रयास कर रहा था, छीना-झपटी के दौरान चाकू से महिला के गले में चोंट लग गई, इसी दौरान सामने कुछ दूरी में एक टार्च की रोषनी दिखाई दी जिससे कांसी सोनी और ज्यादा डर गया और महिला के मुंह को दबाकर पकड़े जाने के डर से चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया और मुंह को दबाये रखा, जब मृतिका शांत हो गई तब हड़बड़ाहट में वह मृतिका के मोबाईल, तौलिया को अपने पास रखा एवं अपने पहने चप्पल को अंधेरे होने पर वहीं छोड़कर वहां से भाग कर पैदल चलते एवं लिफ्ट मांगते हुये धरमजयगढ़ में अपने रिष्तेदार के घर चला गया था।
आरोपी कांसी सोनी उम्र 25 साल निवासी चरईडांड़ थाना कुनकुरी, हाॅल-प्रधानटोली कांसाबेल के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।