CG Crime News : बताया जा रहा है कि युवक धरमपुरा निवासी है और महिला पावर हाउस निवासी है, युवक ने महिला से दोस्ती कर अपने प्यार में फंसा लिया, शादी का प्रलोभन देकर युवक ने महिला से बनाएं शारीरिक संबंध, बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार...




शादी का प्रलोभन देकर महिला से शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले युवक पर बस्तर पुलिस ने की कार्यवाही
मामला थाना बोधघाट क्षेत्र का
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया
नाम आरोपी :- 1.न्यूटन विश्वाश पिता निरंजन कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी धरमपुरा जगदलपुर
जगदलपुर : पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शादी का प्रलोभन देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी पर बस्तर पुलिस को कार्यवाही करने में सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि धरमपुरा निवासी न्यूटन विश्वाश के द्वारा पावर हाउस निवासी महिला से दोस्ती कर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले के खिलाफ अपराध क़ायम कर उपरोक्त आरोपी न्यूटन पिता निरंजन कुमार के द्वारा अपराध करना कबूल करने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायलय में पेश किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-
उ. पु. अ. - विशाल गर्ग
निरीक्षक - कविता धुर्वे
स. उ.नि. - सुजाता डोरा
आरक्षक - प्रकाश नायक, अमिला वट्टी