CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, अर्ध सैनिक बल के दो जवान सहित इतने मिले नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, यहां देखें जिलेवार आंकड़े.....
प्रदेश भर में मंगलवार को 5 एक्टिव केस मिले थे वहीं बुधवार को फिर से 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें रायपुर से एक, रायगढ़ से 2 और बस्तर से 2 मरीज मिले हैं। अब तक मिले मरीजों को मिलाकर प्रदेश में सक्रीय मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।




रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर तेजी से अपना पैर पसार रहा है। बस्तर में दो मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। यह दोनों ही अर्ध सैनिक बल के जवान है। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी जानकारी फिलहाल साजा नहीं की है कि यह दोनों ही टूर से वापस आए थे। प्राथमिक जांच में दक्षिण भारत से लौटे पर एक जवान कोविड पॉजिटिव मिला इसके बाद उसके साथी जवानों का भी परीक्षण किया गया जिसमें दो लोग पॉजिटिव मिले हैं।
प्रदेश भर में मंगलवार को 5 एक्टिव केस मिले थे वहीं बुधवार को फिर से 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें रायपुर से एक, रायगढ़ से 2 और बस्तर से 2 मरीज मिले हैं। अब तक मिले मरीजों को मिलाकर प्रदेश में सक्रीय मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 27 दिसंबर को कोरोना के 3346 सैम्पलों की जांच हुई। जिसमें से कुल 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पाजिटिविटी दर 0.15 प्रतिशत रही. नए मरीज को मिलकर अब राज्य में कुल 19 कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंच गई है। अभी सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज दुर्ग जिले में है, यहां 7 सक्रीय मरीज हैं। उसके बाद रायपुर में 6 एक्टिव केस हैं।
देखिए जिलेवार आंकड़े-