CG - आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : घर में फंदे से लटका मिला शव...मचा हडकंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस.....
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बार फिर जवान की आत्महत्या की खबर सामने आ रही है। जिले में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जवान की फांसी के फंदे पर लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जवान कई दिनों से परेशान था।




कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बार फिर जवान की आत्महत्या की खबर सामने आ रही है। जिले में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जवान की फांसी के फंदे पर लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जवान कई दिनों से परेशान था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक का नाम नवीन खलखो बताया जा रहा है। वह कोरबा में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ था। नवीन की पोस्टिंग शहर के सीएसईबी पुलिस चैकी में थी।
मंगलवार को नवीन की लाश उसके पुलिस लाइन स्थित घर में फांसी के फंदे पर मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आस पड़ोस के लोगों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। सिविल लाइन पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।