CG ठंड अलर्ट: छत्तीसगढ़ में रातों की ठिठुरन बढ़ी.... इस जिले में 8.3 डिग्री तक लुढ़का पारा.... साल की सबसे ठंडी रात.... अगले 2 दिन में इतने डिग्री तक न्यूनतम तापमान कम होने का अनुमान.... देखें कहां कैसा रहेगा हाल.....




रायपुर। उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण प्रदेश में 30 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड मंगलवार से खत्म होने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में एक-दो हिस्सों में हल्का कोहरा छाने की संभावना प्रातः काल में बन रही है।
प्रदेश में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में 9.6 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जशपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री तथा कोरिया में 8.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज हुआ है।
मौसम विभाग ने ठंड में बचाव को लेकर एडवायजरी भी जारी की है। इसमें शीतलहर के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, हाइपोथर्मिया की स्थिति से बचाव, फाग के कारण दिक्कतों और सावधानी बरतने सलाह दी गई है। कृषि और पशुपालन पर भी उपयोगी सुझाव दिए गए हैं।
मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण प्रदेश में 30 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। फिर भी न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड मंगलवार के बाद खत्म होने की सम्भावना है।