CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा! सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हर महीने इस तारीख से पहले खाते में आएंगे पैसे.....

आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बयान जारी कर कहा है कि महतारी वंदन योजना का पैसा महिलाओं के खाते में हर महीने की 7 तारीख के पहले आ जाएगा।

CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा! सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हर महीने इस तारीख से पहले खाते में आएंगे पैसे.....
CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा! सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हर महीने इस तारीख से पहले खाते में आएंगे पैसे.....

राजनांदगांव। आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बयान जारी कर कहा है कि महतारी वंदन योजना का पैसा महिलाओं के खाते में हर महीने की 7 तारीख के पहले आ जाएगा। इसके लिए मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि धान के अंतर की राशि सभी कांग्रेसियों और भूपेश बघेल को भी मिला है मैने खुद रिकार्ड देखा है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि हम मोदी की एक एक गारंटी को पूरा करेंगे। हमारी नीति और नीयत ठीक है।

इसके पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सीएम बनने के बाद पहली बार राजनांदगांव आने का मौका है। पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए भाजपा के संतोष पांडेय को दिल्ली भेजना होगा। संतोष पांडेय ने क्षेत्र की समस्याओं को दिल्ली में उठाया है। पिछ्ले 5 साल की कांग्रेस की भूपेश सरकार ने मोदी की बहुत सी योजनाओं को बंद कर दिया था।

मैने अध्यक्ष के रूप में भूपेश को कई बार चुनौती दी थी कि 36 वादों में कितने वादों को पूरा किया बताएं। अबकि बार भूपेश बघेल को ऐसा मजा चखाएं की वो पलट कर नहीं आएं। पूर्व मुख्यमंत्री अगर सच्चे हैं तो जांच से क्यों डर रहे हैं?