CG कैबिनेट ब्रेकिंग : भूपेश कैबिनेट की बैठक कल,कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर लग सकती है मुहर....पेट्रोल-डीजल से वैट कम करने और इन कर्मचारियों के मुद्दे पर हो सकता फैसला….विभागों से मंगाए गये है प्रस्ताव , धान खरीदी समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर……




रायपुर, 21 नवंबर 2021। भूपेश बघेल कैबिनेट की अहम बैठक 22 नवंबर को होने जा रही है। लंबे समय बाद होने जा रही कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।
करीब ढाई महीने बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक के लिए विभागों के सचिवों से प्रस्ताव मंगाए जा रहे हैं। पता चला है, कैबिनेट पर स्कूल खोलने पर भी चर्चा की जाएगी। अफसरों ने संकेत दिए थे कि दिवाली के बाद स्कूल खोले जाएंगे। मगर कोरोना को देखते असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
ऐसे में, कैबिनेट में इस पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा एक दिसंबर से धान खरीदी पर भी चर्चा होगी। बैठक में विवेकानंद जयंती के मौके पर दो दिन का युवा महोत्सव मनाने पर भी मुहर लगेगा। इसके अलावे दर्जन भर से अधिक मामले जीएडी में पहंुच चुके हैं। उच्च पदस्थ अधिकारियों ने बताया कि 20 नवंबर तक आए प्रस्तावों को कंपाइल कर जरूरत के हिसाब से उन्हें कैबिनेट में रखा जाएगा।
पेट्रोज-डीजल की कीमत कम करने और महंगाई भत्ता की मांग लगातार शिक्षक व कर्मचारी संगठन कर रहे हैं। केंद्र सरकार के डीए बढ़ोत्तरी के बाद दूसरे राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता काफी पीछे हो गया है। लिहाजा कर्मचारियों की नजरें इस बैठक में महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों पर टिकी होगी। वहीं कर्मचारी संगठनों की मांगों को लेकर अलग-अलग कमेटियों को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।
1 दिसंबर से धान खरीदी प्रदेश में होनी है। प्रदेश में धान खरीदी की तैयारी, साथ ही बारदाने और सोसायटी की व्यवस्था को लेकर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा की जायेगी। पेट्रोल डीजल में वैट कम करने को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी।