CG कैबिनेट ब्रेकिंग : इस तारीख को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसले पर लग सकती है मुहर....

विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार 16 अक्‍टूबर को होगी। यह बैठक मंत्रालय में सुबह करीब 11 बजे शुरू होगी। इस बैठक पर राज्‍य के किसानों, सरकारी कर्मचारियों के साथ ही युवाओं की भी नजर रहेगी।

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : इस तारीख को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसले पर लग सकती है मुहर....
CG कैबिनेट ब्रेकिंग : इस तारीख को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसले पर लग सकती है मुहर....

रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार 16 अक्‍टूबर को होगी। यह बैठक मंत्रालय में सुबह करीब 11 बजे शुरू होगी। इस बैठक पर राज्‍य के किसानों, सरकारी कर्मचारियों के साथ ही युवाओं की भी नजर रहेगी।

इस बैठक में राज्‍य सरकार धान खरीदी और राज्‍योत्‍सव की तैयारियों की समीक्षा कर सकती है। बता दें कि धान खरीदी के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने इस साल 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्‍य रखा है। खरीदी शुरू करने के लिए 15 नवंबर की तारीख प्रस्‍तावित की है। इन फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगनी है।

इसी तरह डीए की मांग कर रहे प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की भी नजरे फिर एक बार इस बैठक पर रहेगी। प्रदेश के कर्मचारी 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। चर्चा है कि राज्‍य सरकार कुछ विभागों में नए पदों की स्‍वीकृति दे सकती है। कैबिनेट की बैठक में विधायकों का यात्रा भत्‍ता बढ़ाए जाने के प्रस्‍ताव को भी अनुमोदन के लिए रखा जा सकता है। कैबिनेट की बैठक में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ कराए जाने पर भी चर्चा हो सकती है।