CG ब्रेकिंग : आदिवासी नेता गिरफ्तार, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, लगे ये गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला.....
पिछले साल मानपुर में मंच से भाजपा को खुलेआम धमकी देने वाले विवादित आदिवासी नेता सुरजू टेकाम को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस को सरजू टेकाम के नक्सल कनेक्शन की सूचना मिली थी।




मानपुर-मोहला। पिछले साल मानपुर में मंच से भाजपा को खुलेआम धमकी देने वाले विवादित आदिवासी नेता सुरजू टेकाम को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस को सरजू टेकाम के नक्सल कनेक्शन की सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक़ सुरजू टेकाम नक्सलियों को सामानों की सप्लाई करता था। जिसके बाद अब टेकाम को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
वही सुरजू टेकाम की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए हैं। पूर्व में टेकाम से स्थानीय भाजपा नेता बिरझु तारम हत्याकांड के संबंध में भी पूछताछ की जा चुकी हैं। जबकि पिछले साल मंच से ऐलान किया था कि ‘अगर भाजपा नेता वोट मांगने आये तो उन्हें काट डालों। अपने इसी भाषण के बाद सुरजू टेकाम सुर्ख़ियों में आया था।
एएसपी के नेतृत्व में पुलिस का छापा
सोमवार की रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के नेतृत्व में एक टीम ने मानपुर विकासखंड के ग्राम कलवर निवासी आदिवासी नेता 54 वर्षीय सुरजू टेकाम, पिता-बुल्लु टेकाम के घर देर रात रेड मारी। पुलिस को कार्रवाई के दौरान सुरजू टेकाम के घर से अनेक आपत्तिजनक सामान मिले। इसके बाद पुलिस ने सुरजू टेकाम को गिरफ्तार कर लिया और एनआईए कोर्ट बिलासपुर में पेश किया है।