CG ब्रेकिंग : डीजीपी अशोक जुनेजा को एक्सटेंशन देने की तैयारी, साय सरकार ने भारत सरकार को भेजा प्रस्ताव, जानिए एक्सटेंशन के पीछे की वजह.....

राज्य में नए डीजीपी की नियुक्ति की अटकलों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि राज्य सरकार डीजीपी अशोक जुनेजा के कार्यकाल में बढ़ोतरी कर सकती है। छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ सकती है।

CG ब्रेकिंग : डीजीपी अशोक जुनेजा को एक्सटेंशन देने की तैयारी, साय सरकार ने भारत सरकार को भेजा प्रस्ताव, जानिए एक्सटेंशन के पीछे की वजह.....
CG ब्रेकिंग : डीजीपी अशोक जुनेजा को एक्सटेंशन देने की तैयारी, साय सरकार ने भारत सरकार को भेजा प्रस्ताव, जानिए एक्सटेंशन के पीछे की वजह.....

रायपुर। राज्य में नए डीजीपी की नियुक्ति की अटकलों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि राज्य सरकार डीजीपी अशोक जुनेजा के कार्यकाल में बढ़ोतरी कर सकती है। छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ सकती है। राज्य सरकार ने भारत सरकार को डीजीपी का कार्यकाल बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। बता दें कि अशोक जुनेजा 1989 बैच के आईपीएस हैं। वे 4 अगस्त 2024 को रिटायर हो रहे हैं। 

एक्सटेंशन के पीछे की वजह

अशोक जुनेजा के रिटायर होने के बाद उनकी सेवा वृद्धि किए जाने की संभावना के पीछे कई वजह गिनाई जा रही है। राज्य में भाजपा सरकार के काबिज होने के बाद से नक्सल मोर्चे पर मिल रही सफलता एक बड़ी वजह है। बीते छह महीने में करीब डेढ़ सौ नक्सली मारे जा चुके हैं। बड़ी तादाद में नक्सलियों ने सरेंडर किया है। अर्धसैनिक बलों के साथ राज्य पुलिस के बीच समन्वय का असर है कि नक्सल मोर्चे पर पहली बार बड़ी सफलता मिल रही है। कहते हैं कि जुनेजा को एक्सटेंशन दिए जाने की संभावना के पीछे इस विषय को ही आधार बनाया जा रहा है। साय सरकार नक्सलवाद के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है। कहते हैं कि डीजीपी बदलने से समन्वय में किसी तरह की संभावित अनदेखी पर सरकार कोई रिस्क उठाना नहीं चाहती।   

1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक जुनेजा सरल, सहज और गंभीरता से अपने काम के लिए पहचाने जाते हैं। सेंट्रल डेपुटेशन पर भी काम करने का अच्छा खासा तर्जुबा उनके हिस्से है। जुनेजा रमन सरकार में इंटेलिजेंस चीफ के रूप में भी काम संभाल चुके हैं। बिलासपुर,  दुर्ग और रायपुर में एसपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। गृह सचिव के रूप में भी उन्होंने कार्यभार संभाला है। 

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, खेल संचालक की हैसियत से भी जुनेजा काम कर चुके हैं। पुलिस मुख्यालय में रहते हुए उन्होंने सशस्त्र बल, एडमिनिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग जैसी जिम्मेदारी निभाई है। सेंट्रल डेपुटेशन के दौरान आईपीएस जुनेजा नारकोटिक्स में काम कर चुके हैं। साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान उन्होंने सुरक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली है।