CG ब्रेकिंग : राजधानी में इस निजी हॉस्पिटल के पांचवी मंजिल से नीचे गिरा मरीज, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस......
राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी रायपुर के मेडलाइफ हॉस्पिटल में एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राम बिसवाल (उम्र 60 साल) था जो उड़ीसा के रहने वाले थे।




रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी रायपुर के मेडलाइफ हॉस्पिटल में एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राम बिसवाल (उम्र 60 साल) था जो उड़ीसा के रहने वाले थे। शुरूआती जानकारी के मुताबिक मरीज की मौत अस्पताल के पांचवे माले से गिरने से हुई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक रायपुर के मेडलाइफ हाॅस्पिटल में 60 वर्षीय राम बिसवाल का इलाज चल रहा था। मूलतः उड़ीसा के रहने वाले राम बिसवाल मानसिक रूप से बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि आज चिकित्सकों द्वारा राम बिसवाल का मेडिकल जांच के बाद चले गये थे। इसी बीच बिना किसी को कुछ बताये मरीज अपने बेड से कही चला गया।
कुछ देर बाद हाॅस्पिटल के पांचवी मंजिल से मरीज के गिरने की जानकारी के बाद हाॅस्पिटल में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस आसपास की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे का फूटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही मृतक मरीज के परिजन और डाॅक्टरों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने इस घटना पर फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।