CG ब्रेकिंग न्यूज: BJP प्रत्याशी पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप…ब्रह्मानंद नेताम की मुश्किलें बढ़ी...कांग्रेस ने गिरफ्तारी की मांग...सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पूछा…
भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जिसे प्रत्याशी बनाया है, वह नाबालिग से बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने का आरोपी है। CG BJP candidate accused of gangrape with a minor,Brahmanand Netam's troubles increased




CG BJP candidate accused of gangrape with a minor,Brahmanand Netam's troubles increased…
रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जिसे प्रत्याशी बनाया है, वह नाबालिग से बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने का आरोपी है। कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस में यह खुलासा किया है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ झारखंड में केस दर्ज है। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के खुलासे के बाद अब सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पूछा है कि किसके कहने पर शपथ पत्र में यह जानकारी छिपाई है।
कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर भानुप्रतापपुर विधानसभा से उम्मीदवार बनाये गये ब्रह्मानंद नेताम के अपराध के आंकड़े सार्वजनिक किये हैं। भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर बलात्कार, सामूहिक बलात्कार ,नाबालिक का देह शोषण, अनैतिक देह व्यापार में धकेलने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।
कांग्रेस ने इस संदर्भ में झारखंड के जमशेदपुर जिले के टेल्को थाने में दर्ज हुए अपराध की जानकारी सार्वजनिक की है, जो15 मई 2019 को दर्ज किये गये थे। उस वक्त झारखंड में भाजपा की रघुवर दास की सरकार थी । आरोप है कि नेताम ने झारखंड के एक नबालिग के साथ रायपुर के एक फ्लैट में अनाचार किया था। धारा 366, 376(3), 376,376,120।4/6पास्को 4,5,6,7,9 की धाराओं में ब्रह्मानन्द नेताम के ऊपर मुकदमा दर्ज हैं।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भानूप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए गए ब्रह्मानंद नेता झारखंड के जसपर जमशेदपुर जिले मैं एक 15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले में अभियुक्तों में से एक हैं। इस संबंध में जमशेदपुर के टेल्को थाने ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया है। मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था, जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। FIR में जिन 5 लोगों को आरोपी बनाया गया था उसमें पूर्व भाजपा विधायक ब्रह्मानंद नेताम भी शामिल थे।
15 साल की उक्त पीड़िता ने अपने साथ यौन संबंध बनाने वाले सभी लोगों के नंबर एक डायरी में लिख रखे थे। जिसने जब जब संबंध बनाया होता था उसी के सामने वो एक लकीर डाल देती थी, इस डायरी के विश्लेषण से कई नए तथ्यों का खुलासा सामने आया था। मामले के अन्वेषण के दौरान झारखंड के आरोपियों के अलावा छत्तीसगढ़ के संबंध रखने वाले शीतल उर्फ सपना महतो, सुरेंद्र कुमार सिन्हा महासमुंद को भी मई 2019 में गिरफ्तार किया गया था। इनके विरुद्ध आरोप पत्र भी जुलाई 2019 में दाखिल किया गया था। प्रस्तुत चालान में छत्तीसगढ़ के ब्रह्मानंद नेताम अन्य आरोपियों के नाम का भी उल्लेख है।
कांग्रेस ने इस मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से भी शिकायत करने की बात कही है। कांग्रेस के मुताबिक पाक्सो एक्ट का आरोपी आखिर कैसे इस प्रकार खुला घूम रहा है। उसकी तत्काल गिरफ्तारी की जानी चाहिए। साथ ही कांग्रेस पार्टी नेताओं के विरोध ऑफिसर के साथ-साथ राज्य निर्वाचन आयोग में भी शिकायत करेगी और उनकी दावेदारी तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग करेगी> साथ ही चुनाव जैसे महत्वपूर्ण काम में झूठी और गलत जानकारी प्रस्तुत करने के अपराधिक जानकारी छुपाने के लिए अपराध दर्ज करने की मांग भी करेगी।