CG ब्रेकिंग : चुनाव से पहले नक्सलियों ने किया बड़ा धमाका, आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने दो जवान घायल, सर्चिंग ऑपरेशन जारी.....
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। ख़बर है कि यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए। लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने एक बार जवानों को नुकसान पहुंचे आईईडी ब्लास्ट किया है।




बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। ख़बर है कि यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए। लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने एक बार जवानों को नुकसान पहुंचे आईईडी ब्लास्ट किया है। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां जवान का उपचार जारी है।
एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत निकले थे जवान
आईईडी ब्लास्ट की यह घटना गंगालूर थानाक्षेत्र के पीडिया के जंगलों का हैं। जहां नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आकर दो जवान हुए जख्मी। जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान प्रेशर IED की चपेट में आने से STF के जवान हुए जख्मी।
आरक्षक शिवलाल मंडावी एवं आरक्षक मिथिलेश मरकाम को चोंट आई है। घायल दोनों जवान खतरे से बाहर हैं। जवानों को प्राथमिक उपचार पश्चात ईवाक्यूएट किया जा रहा है। SP जितेंद्र यादव ने की घटना की पुष्टि। इस घटना के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है।