Ram Mandir Visit Sai Cabinet : आस्था की टोकरी में शबरी के बेर फल लेकर भांचा राम से मिलने सीएम विष्णुदेव साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल पहुंचा अयोध्या, राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, देखें तस्वीरें....

छत्तीसगढ़ को भगवान राम का असली ननिहाल माना जाता है। भगवान के राम के ननिहाल से यानी छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या धाम दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।  

Ram Mandir Visit Sai Cabinet : आस्था की टोकरी में शबरी के बेर फल लेकर भांचा राम से मिलने सीएम विष्णुदेव साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल पहुंचा अयोध्या, राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, देखें तस्वीरें....
Ram Mandir Visit Sai Cabinet : आस्था की टोकरी में शबरी के बेर फल लेकर भांचा राम से मिलने सीएम विष्णुदेव साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल पहुंचा अयोध्या, राम मंदिर में गूंजा नारा, छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, देखें तस्वीरें....

रायपुर। छत्तीसगढ़ को भगवान राम का असली ननिहाल माना जाता है। भगवान के राम के ननिहाल से यानी छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या धाम दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।  

पूरे मंदिर परिसर में नारा गूंज उठा। छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम। इस तरह पूरा परिसर राम भक्ति के माहौल में, ननिहाल से आए भक्तों की स्नेह सिक्त वाणी से गुंजायमान हो गया। जिस तरह माता शबरी की शिवरीनारायण में भगवान श्री राम के पुण्य दर्शन की इच्छा पूरी हुई थी।

c2a991a7-f104-4356-9bf1-1f3ddda358fe
8a1d0f59-4c4d-4a39-9e8d-30ee74c769ad
8c24c87d-7ede-48db-abd0-c31c93cf70cb
3da47288-4d19-478f-86df-5ec3b82747cd
d2040d09-baf8-4aa0-811e-477a750f0579
2cb2d92e-0be2-4a6e-b81e-0932f4ca65c5

वही साध ननिहाल के हर राम भक्त को होती है। उसी तरह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी कैबिनेट की भी रामलला के दर्शन की इच्छा आज पूरी हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उनके कैबिनेट के सदस्यों ने आज अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भाँचा राम के ननिहाल का उपहार भी प्रभु के चरणों में अर्पित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ से शबरी माता की भूमि शिवरीनारायण से बेर तथा पवित्र जल, विष्णु भोग का चावल, अनारसा, करी लड्डू तथा कोसे के वस्त्र प्रभु को अर्पित किए।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रभु श्री राम से छत्तीसगढ़ के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग पूरी कैबिनेट के साथ श्री रामलला के दर्शन के लिए आज अयोध्या धाम आए। भगवान श्रीराम हमारे छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। भांचा राम के दर्शन के लिए हम लोग बहुत उत्सुक थे। भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से वो शुभ घड़ी आ गई है जब हम लोगों को अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला।