CG ब्रेकिंग : BJP नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, इस वजह से हुई थी भाजपा नेता असीम राय की हत्या, पुलिस ने 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार....

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम राय हत्कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस हत्‍याकांड की जांच के लिए गठित एसआइटी ने 12 आरोपितों को पकड़ा है। हालांकि इस हत्‍याकांड का मुख्य शूटर विकास मजूमदार अभी भी एसआइटी की पकड़ से बाहर है।

CG ब्रेकिंग :  BJP नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, इस वजह से हुई थी भाजपा नेता असीम राय की हत्या, पुलिस ने 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार....
CG ब्रेकिंग : BJP नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, इस वजह से हुई थी भाजपा नेता असीम राय की हत्या, पुलिस ने 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार....

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम राय हत्कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस हत्‍याकांड की जांच के लिए गठित एसआइटी ने 12 आरोपितों को पकड़ा है। हालांकि इस हत्‍याकांड का मुख्य शूटर विकास मजूमदार अभी भी एसआइटी की पकड़ से बाहर है।

बताया जा रहा है‍ कि राजनीतिक षड्यंत्र के चलते भाजपा नेता असीम राय की हत्या हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पखांजूर दो नेताओं ने असीम राय की हत्या की सुपारी दी थी।


आपको बता दें कि कांकेर जिले के पखांजूर में बीते सात जनवरी को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोलीमार हत्या कर दी गई थी। यह घटना पुराना बाजार इलाके में हुई। घटना के दूसरे दिन भाजपा नेता असीम राय के समर्थकों ने कांकेर में जमकर हंगामा किया था। वहीं भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड की जांच के लिए राज्‍य सरकार ने एसआइटी गठित की है।

इस हत्याकांड के बाद पखांजूर और कांकेर जिले में भाजपाइयों ने अज्ञात हमलावरो की गिरफ्तारी को लेकर चक्का जाम कर दिया है। भाजपा नेता के इस हत्याकांड की तफ्तीश कर रही पुलिस को अब बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि राजनीतिक षड्यंत्र के चलते असीम राय की हत्या हुई है। सूत्रों के अनुसार पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और असीम राय के बीच पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर विवाद चल रहा था।

असीम राय के नेतृत्व में अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाया गया था, जिस पर 15 जनवरी को मतदान होना था। लेकिन इस अविश्वास प्रस्ताव के मतदान से पहले ही असीम राय की हत्‍या करवा दी गई। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड की सुपारी पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल ने मिलकर दी थी। हत्याकांड के इस खुलासे के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल कांग्रेस नेता सहित 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की सुपारी किलिंग में शामिल शूटर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस आज दोपहर इस हतकांड का खुलासा कर सकती है।