CG - ब्लॉक स्तरीय गायता / ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम  माकड़ी मुख्य अतिथि  राजकुमार रोत 29/09/2024 को माकड़ी में जोरदार स्वागत...

CG - ब्लॉक स्तरीय गायता / ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम  माकड़ी मुख्य अतिथि  राजकुमार रोत 29/09/2024 को माकड़ी में जोरदार स्वागत...
CG - ब्लॉक स्तरीय गायता / ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम  माकड़ी मुख्य अतिथि  राजकुमार रोत 29/09/2024 को माकड़ी में जोरदार स्वागत...

ब्लॉक स्तरीय गायता / ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम  माकड़ी मुख्य अतिथि  राजकुमार रोत 29/09/2024 को माकड़ी में जोरदार स्वागत 
 


माकड़ी / रांधना : कोंडागांव जिले के ब्लाक मुख्यालय माकड़ी हाई स्कूल प्रांगण में ब्लाक स्तरीय गायता ठाकुर जोहारनी धुमधाम के साथ मनाया गया राजकुमार रोत राजस्थान सांसद ने बस्तर में हो रहे अत्याचार शोषण आदिवासी समाज के मुद्दे को उठाया । उन्होंने कहा की अगर अपने समाज के साथ कुछ भी शोषण होता है तो राजस्थान से हम विरोध करेंगे। कैलाश मरकाम( सर्व आदिवासी समाज  ब्लॉक बड़ेराजपुर मीडिया प्रभारी) ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे आदिवासी संस्कृति एवं प्रकृति शक्ति के महान आस्था का पर्व पुनांग तिन्दाना पंडुम (नवाखाई) गायता / ठाकुर जोहारनी को गोंडी सांस्कृतिक रीति नीति व परम्परा अनुसार धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

नवाखई पर्व को पूर्वानुसार, ग्रामीण स्तर, उपखंड स्तर, ब्लॉक स्तर पर मनाया गया। नवाखाई पर्व हमारे पुरातन कालीन परम्परा अनुसार नए फसल के आगमन की खुशी में प्रत्येक आदिवासी सगा समाज अपने पेन पुरखा शक्तियों को नए अन्न जल अर्पण करते है। तत्पश्चात परिवार के सभी सदस्य नए अनाज ग्रहण करते है और नवीन जीवन हेतु अपने परिवार के सुख समृद्धि के लिए अपने पेन पुरखा, माता-पिता को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं तथा एक दूसरे को गले मिलकर बधाई व शुभकामनाएं देते है।

नवाखाई एकता, भाईचारा और सौहार्द्र का प्रतीक पर्व है, इस दिन प्रत्येक व्यक्तियों को अपने आपसी मतभेद ,भुलाकर अपने परिवार और समाज के विकास एवं कल्याण के लिए एकजुटता के साथ आगे बढ़ने के लिए कृतसंकल्पित हुए।

माकडी गायता / ठाकुर जोहारनी में उपस्थित राजस्थान सांसद राजकुमार  रोत‌ गोंडवाना समाज के गायता , पटेल, पुजारी, नायकुर, कर्मचारी, सरपंच , माकडी विधायक  लता ‌उसेंडी, बस्तर सांसद महेश कश्यप , जनपद पंचायत अध्यक्ष मोतीबाई नेताम गोंडवाना समाज के युवा युवती, सियान, सभी सर्व समाज से आए हुए थे।