CG - महिला डाक्टर आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा : लव मैरिज के बाद जिम संचालक के साथ था एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स, इस वजह से किया सुसाइड, आरोपी गिरफ्तार.....

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीते दिनों शासकीय अस्पताल की डॉक्टर के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि ब्वायफ्रेंड की प्रताड़ना से त्रस्त होकर महिला डॉक्टर ने खुदकुशी की थी।

CG - महिला डाक्टर आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा : लव मैरिज के बाद जिम संचालक के साथ था एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स, इस वजह से किया सुसाइड, आरोपी गिरफ्तार.....
CG - महिला डाक्टर आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा : लव मैरिज के बाद जिम संचालक के साथ था एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स, इस वजह से किया सुसाइड, आरोपी गिरफ्तार.....

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीते दिनों शासकीय अस्पताल की डॉक्टर के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि ब्वायफ्रेंड की प्रताड़ना से त्रस्त होकर महिला डॉक्टर ने खुदकुशी की थी। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। 

बीते 11 मार्च को सरकण्डा अशोक नगर निवासी डॉ. पूजा चौरसिया कौशिक ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्थित उनकी मां के घर मे फांसी पर लटकी हुई लाश मिली थी। 12 मार्च को मृतका की मां रीता चौरसिया ने अमेरिका से लौटने के बाद हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की थी। 

सिरगिट्टी पुलिस ने घटना के दिन मौके पर उपस्थित सरकण्डा अशोकनगर रघु विहार कालेनी सूरज पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पुलिस को बताया, कि मृतका के साथ उसकी दोस्ती थी। बाद में उसने उससे दूरी बना ली थी, घटना के दिन भी उसी को बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। इससे डॉ. पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद धारा 306 के तहत अपराध कायम कर आरोपी सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। आरोपी सूरज जिम संचालक है और रियल ईस्टेट का भी काम करता है।