CG - अर्चना सिन्हा बनीं परिसंघ की जिला उपाध्यक्ष...




CG - अर्चना सिन्हा बनीं परिसंघ की जिला उपाध्यक्ष...
जगदलपुर : अर्चना सिन्हा बनीं परिसंघ की जिला उपाध्यक्ष दलित, ओबीसी व आदिवासी संगठनों का परिसंध जिला शाखा बस्तर की बीते दिन एक आवश्यक बैठक आहूत हुई। जिसमें नगर की दंतेश्वरी वार्ड निवासी तेज तर्रार सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना सिन्हा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
संघ के जिलाध्यक्ष सतीश वानखड़े ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार खूटे की अनुमति से जारी नियुक्ति पत्र में उनसे संगठन के दिशानिर्देश में कार्य करने की अपेक्षा जताई गई है। उनकी नियुक्ति पर सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।