CG - चोरी के प्रकरण में दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता, घटना स्थल के पास लगे cctv कैमरा की मदद से हुई आरोपियों की पहचान...

CG - चोरी के प्रकरण में दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता, घटना स्थल के पास लगे cctv कैमरा की मदद से हुई आरोपियों की पहचान...
CG - चोरी के प्रकरण में दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता, घटना स्थल के पास लगे cctv कैमरा की मदद से हुई आरोपियों की पहचान...

चोरी के प्रकरण में दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

घटना स्थल के पास लगे cctv कैमरा की मदद से हुई आरोपियों की पहचान 

थाना बोधघाट की कार्यवाही

आरोपियों के कब्जे से सायकल, टुल्लू पंप, पीतल का कशेला, लोहे का पाइप को किया गया जप्त 

अपराध को रोकने और आरोपियों को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरे फुटेज महत्वपूर्ण 

01.नाम आरोपी :- 1. ईश्वर उर्फ़ काना पिता पकलू कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी दंतेश्वरी वार्ड जगदलपुर 

02.नीलम नाग पिता राजेश नाग उम्र 19 वर्ष निवासी दंतेश्वरी वार्ड जगदलपुर 

 

जगदलपुर : पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 

 

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में  प्रार्थी नीलकंठ ध्रुव पिता कोदा राम ने थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.08.2024 को अज्ञात आरोपियों के द्वारा उसके छत में रखे पुराने सामान सायकल, लोहे का पाईप, कशेला, को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया हैं, रिपोर्ट पर तत्काल पुलिस अधीक्षक,  शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक  माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास के Cctv फुटेज तथा टावर डंप का बारीकी से अध्यन कर उक्त आरोपियों 1. ईश्वर उर्फ़ काना कश्यप पिता पाकलू उम्र 19 वर्ष, 2. नीलम नाग पिता राजेश नाग उम्र 19 वर्ष से संदेह के आधार पर पूछताछ किया गया जिन्होंने अपराध करना कबूल करने से उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। 

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :- 

निरीक्षक - लीलाधर राठौर

उनि. -  अरुण मरकाम 

प्र.आर. - प्रकाश मनहर, नितेश मेश्राम 

आरक्षक - होरी लाल आर्मो, त्रिनाथ कश्यप

अपील :- बस्तर पुलिस आमजनों से अपील करती है की अधिक से अधिक लोग सीसीटीवी कैमरे लागवें ताकि किसी भी अपराध/घटना से बचा जा सके या घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ा जा सके।