CG - एक और कैदी फरार : कोर्ट से पेशी के बाद लाया जा रहा था जेल, पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, 3 दिन में दूसरी घटना.....

बस से एक कैदी के भाग जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कैदी को कोंडागांव कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जगदलपुर सेंट्रल जेल लाया जा रहा था। इसी दौरान बस से चकमा देकर कैदी फरार हो गया।

CG - एक और कैदी फरार : कोर्ट से पेशी के बाद लाया जा रहा था जेल, पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, 3 दिन में दूसरी घटना.....
CG - एक और कैदी फरार : कोर्ट से पेशी के बाद लाया जा रहा था जेल, पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, 3 दिन में दूसरी घटना.....

जगदलपुर। बस से एक कैदी के भाग जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कैदी को कोंडागांव कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जगदलपुर सेंट्रल जेल लाया जा रहा था। इसी दौरान बस से चकमा देकर कैदी फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक बस में सवार कैदी जगदलपुर के आमागुड़ा के पास से फरार हो गया। आरोपी केशकाल का रहने वाला है। आरोपी को बस से पुलिस कोंडागांव न्यायालय लेकर आयी थी, जहां से सुनवाई के बाद जगदलपुर सेंट्रल जेल में दाखिल करने लाया जा रहा था। यात्री बस में जवान कैदी को लेकर सवार थे। इसी दौरान आरोपी चकमा देकर भाग गया। अब बस्तर पुलिस के साथ मिलकर कोंडागांव पुलिस के जवान फरार कैदी को ढूंढ रहे हैं। इससे पहले 23 सितंबर को भी ऐसी ही घटना हुई थी। बाइक चोरी के आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गये थे।