CG ACCIDENT ब्रेकिंग : घर में जा घुसी यात्री बस, मकान मालिक पर गिरी दीवार, हालत गंभीर, जानिए हादसे की वजह....

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का आकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जशपुर जिले के पत्थलगांव और महासमुंद जिले के सरायपाली में दो सड़क हादसे हो गए। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक में अधेड़ की मौत हो गई।

CG ACCIDENT ब्रेकिंग : घर में जा घुसी यात्री बस, मकान मालिक पर गिरी दीवार, हालत गंभीर, जानिए हादसे की वजह....
CG ACCIDENT ब्रेकिंग : घर में जा घुसी यात्री बस, मकान मालिक पर गिरी दीवार, हालत गंभीर, जानिए हादसे की वजह....

जशपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का आकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जशपुर जिले के पत्थलगांव और महासमुंद जिले के सरायपाली में दो सड़क हादसे हो गए। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक में अधेड़ की मौत हो गई।

जशपुर में पत्थलगांव थाना क्षेत्र के NH-43 सड़क स्थित मुड़ेकेला गांव में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी। जिसमें घर में सो रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि बस सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना के बाद घायल शख्स को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। राजहंस नाम की ये बास रायगढ़ से अम्बिकापुर जा रही थी। 

इधर महासमुंद के सरायपाली थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर धरना दे दिया।