CG - 9 नक्सली ढेर BREAKING : जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, जवानों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर, इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी......

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। जवानों ने अब 9 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

CG - 9 नक्सली ढेर BREAKING : जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, जवानों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर, इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी......
CG - 9 नक्सली ढेर BREAKING : जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, जवानों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर, इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी......

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। जवानों ने अब 9 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। घटनास्थल से नक्सलियों के शवों के साथ SLR, 303 और 12 बोर के हथियार भी बरामद हुए हैं। 

बताया जा रहा है कि नक्सलियों के PLGA की कंपनी नम्बर 2 के साथ जवानों की भिड़ंत हुई है। जवानों ने अब तक 9 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। घटना की जानकारी के अनुसार, पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। 3 सितंबर 2024 की सुबह 10:30 बजे सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी का सामना PLGA की कंपनी नंबर 02 के नक्सलियों से हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

फायरिंग रुक-रुक कर जारी है, और जवान बहादुरी से नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि इस अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्चिंग अभी भी जारी है।