CG 8 की मौत बड़ा हादसा : पानी भरे गड्ढे में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो,एक परिवार के 4 सदस्य सहित 8 लोगों की मौत…
बलरामपुर जिले के राजपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटते हुए पानी भरे गड्ढे में जा घुसी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं देर रात एक और युवक का शव गड्ढे से निकाला गया। मृतकों में एक परिवार के 4 सदस्य थे।




नया भारत डेस्क : बलरामपुर जिले के राजपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटते हुए पानी भरे गड्ढे में जा घुसी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं देर रात एक और युवक का शव गड्ढे से निकाला गया। मृतकों में एक परिवार के 4 सदस्य थे।
जिस गड्ढे में स्कॉर्पियो घुसी थी वो झाड़ियों से घिरा था, उसमें करीब 10 फीट पानी भरा हुआ था। हादसे के बाद गाड़ी के सभी गेट लॉक हो गए, कांच भी बंद थे, जिससे कोई बाहर नहीं निकल सका। सिर्फ ड्राइवर के गेट कांच खुला था, जिसे लोगों ने खिड़की से खींचकर बाहर निकाल लिया। फिर हादसे की सूचना पुलिस को दी। सभी दिवाली मनाकर कुसमी से सूरजपुर लौट रहे थे।
राजपुर पुलिस टीम ने डबरी में डूबी स्कॉर्पियो को JCB की मदद से बाहर निकाला। जब तक गाड़ी को बाहर निकाला गया, सबकी सांसें थम चुकी थीं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को राजपुर सीएचसी लाया गया, जहां 8 लोगों को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में 8 लोग सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जाने के लिए निकले थे।8 मृतकों में एक परिवार के तीन और एक परिवार के चार सदस्य थे।
स्कॉर्पियो क्रमांक CG 15 DP 6255 अंबिकापुर RTO में 24 सितंबर 2019 को रजिस्टर्ड हुई थी। पांच वर्ष पुरानी गाड़ी में कोई तकनीकी खामी तो नहीं आई, इसकी भी पुलिस जांच करेगी।
हादसे में जान गंवाने वाले संजय मुंडा, उसकी पत्नी चंद्रावती मुंडा, बेटी कृति मुंडा दीपावली पर कुसमी के लरिमा आए थे। शनिवार शाम वे घर सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। लरिमा के चार अन्य लोग उदयनाथ, मंगल दास, भूपेंद्र और 18 वर्षीय लड़का अवनीत भी उनके साथ था।
स्कॉर्पियों में सामने सीट पर बैठे संजय मुंडा ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। बीच की सीट पर संजय मुंडा की पत्नी चंद्रावती और बेटी कृति का शव मिला है। पीछे की सीट पर तीन शव मिले हैं।
राजपुर BMO डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि सभी 8 शवों को राजपुर मर्च्युरी में रखवा दिया गया है। आज शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा