CG - पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में मनाया गया भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस...

CG - पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में मनाया गया भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस...
CG - पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में मनाया गया भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में मनाया गया भाजपा का 45 वां  स्थापना दिवस

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी की स्थापना का आज 45 वां वर्ष है आज इस स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा नगर मंडल के अंतर्गत सभी वार्ड में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया !

   पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के बूथ क्रमांक 113, 114 और 117 में स्थित पंजाब भवन में स्थापना दिवस आयोजित किया गया! स्थापना दिवस में दीप प्रचलित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड की पार्षद सविता सुरेश गुप्ता के साथ बुथ अध्यक्ष सूर्य भूषण सिंह, ब्रिजेश शर्मा, सचिव मनीष निषाद ने अतिथियों का स्वागत किया !  राम मंदिर में कार सेवक के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के निवासी जगत चौहान को शाल श्रीफल देकर और वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर साव को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया !

    स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष  किरण देव  ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को भाजपा के 2 सांसद से लेकर 303 संसद तक की यात्रा और 400 पार की हुंकार भराई !

      कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय शिव प्रकाश जी ने कहा कि जनसंघ, जनता पार्टी इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का जन्म और तीनों ही राजनीतिक दल के रूप में हमारा एजेंडा एक ही रहा है हम भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पहले राष्ट्र दूसरी पार्टी और तीसरा स्वयं यह हमारा मंत्र है हम पहले राष्ट्र के लिए अपने आप को समर्पित करते हैं फिर पार्टी के लिए और फिर स्वयं के लिए !श्री शिव प्रकाश जी ने कहा कि 300 साल पहले अहिल्याबाई होल्कर ने पूरे भारत में सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए खंडित मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाया आज 300 साल बाद नरेंद्र मोदी जी देश के समस्त सनातनियों के गौरव से जुड़े मंदिरों को हमारे शक्ति स्थल को पुनः भव्यता से निर्माण कर रहे हैं आज देश में शांति है सुरक्षा है 25 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं यह देश की उपलब्धि है हमें तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनाने के लिए पुरुषार्थ करना है एक-एक घर जाना है एक-एक वोट डलवाना है !

   कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री  पवन साव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक  किरण देव जी, भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मांडवी छत्तीसगढ़ सरकार में वन मंत्री  केदार कश्यप लोकसभा कलसटर के प्रभारी अजय चंद्राकर  राज्यसभा सांसद महाराजा रायगढ़ महापौर सफीरा साहू, नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी आशुतोष पाल महामंत्री संग्राम सिंह राणा श्याम बिहारी मालवीय नर्सिग सेठिया, सुधा मिश्रा, पूजा यादव, बृजेश मिश्रा,प्रकाश झा, गणेश काले, नीलिमा निषाद, आशा राव, प्रेम यादव, नीलू यादव, नारायण चांडक, देव कुमार नाग, मनीषा, विवेक झा, अहमद जालोरी ,प्रेम सेठिया, गजेंद्र पगारे, संतोष बाजपेई दंतेश्वर साहू अंकित देश लहरे योगेश मिश्रा, योगेश ठाकुर योगेश शुक्ला, अंकुर नाग, दंतेश्वर राव, लक्ष्मी कश्यप, सुनीता सिंह नरसिंह सेठिया उपस्थित उपस्थित रहे भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर डॉक्टर राम राकेश रिटायर्ड प्रिंसिपल, अनिरुद्ध मिश्रा, सागर चौधरी, कुणाल शर्मा, कार्तिक कवडे ,विकी मिश्रा, अजय तिवारी, देवजीत, मंडल कमल, ठाकुर सुनीत, हालदार योगेंद्र, जंगल दीपक यादव, किरपाल, सागर राव, गिरधर नाथ, चंद्रकांत श्रीवास्तव, आशुतोष मलिक, आकाश यादव, रवि झा, सीमा राम, नाथूराम गुप्ता, क्षमाकांत मिश्रा, ने भाजपा प्रवेश किया !