BREAKING 12 नक्सली ढेर : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़,12 हार्डकोर नक्सली ढेर,51 लाख का था इनाम,सर्चिंग ऑपरेशन जारी....

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली है।

BREAKING 12 नक्सली ढेर : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़,12  हार्डकोर नक्सली ढेर,51 लाख का था इनाम,सर्चिंग ऑपरेशन जारी....
BREAKING 12 नक्सली ढेर : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़,12 हार्डकोर नक्सली ढेर,51 लाख का था इनाम,सर्चिंग ऑपरेशन जारी....

डेस्क छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली है।


वहीं मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर सहित 2 जवान घायल हुए हैं। घायल सब इंस्पेक्टर सतीश पाटील महाराष्ट्र की C-60 फोर्स के जवान हैं। उन्हें बाएं कंधे में गोली लगी है। उन्हें हेलिकॉप्टर से कांकेर के बांदा से गढ़चिरौली भेजा गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ कांकेर के पंखाजुर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जंगल में हुई है

गढ़चिरौली से महाराष्ट्र पुलिस और C-60 के जवान सुबह करीब 10 बजे सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच झारावंडी थाना क्षेत्र के जंगल में दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच नक्सलियों से सामना हो गया

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस को सूचना मिली थी कि वंडोली गांव में 12 से 15 नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर डिप्टी एसपी ऑप्स के नेतृत्व में 7 सी-60 दलों को वंडोली गांव में छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास भेजा गया। दोपहर में सर्चिंग के दौरान अचानक से नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।