CG भूत बंगले में बलात्कारः 10वीं की छात्रा को माॅल में बने स्कैरी हाउस घुमाने ले गया 17 साल का लड़का.... भूत का डर दिखाकर किया रेप.... फेसबुक पर एक हफ्ते पहले ही हुई थी दोस्ती.... फिर जो हुआ.... गिरफ्तार.....

CG भूत बंगले में बलात्कारः 10वीं की छात्रा को माॅल में बने स्कैरी हाउस घुमाने ले गया 17 साल का लड़का.... भूत का डर दिखाकर किया रेप.... फेसबुक पर एक हफ्ते पहले ही हुई थी दोस्ती.... फिर जो हुआ.... गिरफ्तार.....

भिलाई 10 अगस्त 2021। सूर्या मॉल में बने स्कैरी हाउस (भूत बंगले) में दसवीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया। 15 साल की इस लड़की को उसका 17 साल का फेसबुक फ्रेंड यहां घुमाने लाया था। उसने भूत का डर दिखाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी एक मैट्रिमोनियल संस्था में सेल्स एग्जीक्यूटिव का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

 

 

भिलाई निवासी लड़की की करीब एक सप्ताह पहले जांजगीर चांपा निवासी 17 साल के लड़के से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। चेटिंग के बाद दोनों ने अपना नंबर एक्सचेंज किया और मोबाइल फोन पर बातें करने लगे। लड़के ने छात्रा से रविवार शाम घूमने चलने के लिए कहा। लड़की मान गई तो उसने उसे जुनवानी स्थित सूर्या मॉल बुलाया। भूत का डर दिखाकर किया रेप मॉल में दोनों घूमते हुए तीसरी मंजिल पर बने स्कैरी हाउस तक पहुंच गए। वहां लड़का उसे स्कैरी हाउस दिखाने के लिए अंदर ले गया। जिस समय दोनों अंदर गए, वहां कोई नहीं था। 

 

 

लाइट बंद होते ही आरोपी ने उसे भूत का डर दिखाया और छोड़कर जाने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग निकला। उसके जाने के बाद किसी तरह छात्रा वहां से बाहर निकली और परिजन को जानकारी दी। घटना को लेकर पुलिस स्कैरी हाउस के स्टाफ की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दरअसल, स्कैरी हाउस में जो डरावने इफेक्ट्स होते हैं वह या तो लाइटिंग के जरिए किए जाते है या वहां कोई व्यक्ति भूत बनकर भी लोगों को डराता है। दोनों ही स्थिति में स्टाफ पूरी व्यवस्था को ऑपरेट करता है। इसके अलावा स्कैरी हाउस में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाती है।