कवर्धा बवाल BIG NEWS: BJP सांसद-पूर्व सांसद पर केस.... BJP ने कोर्ट से निकलवाई FIR की कॉपी.... पूर्व CM रमन सिंह के बेटे और सांसद समेत 14 नाम.... उधर, CM का बयान... "दोषी कोई भी हो, कार्रवाई करें"... ADG को दिए ये निर्देश......

कवर्धा बवाल BIG NEWS: BJP सांसद-पूर्व सांसद पर केस.... BJP ने कोर्ट से निकलवाई FIR की कॉपी.... पूर्व CM रमन सिंह के बेटे और सांसद समेत 14 नाम.... उधर, CM का बयान...

 

कवर्धा। शहर में तनावपूर्ण शांति है। शहर में 5 अक्टूबर को हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने 3 अलग-अलग FIR दर्ज की थी। भाजपा ने जब FIR की कॉपी कोर्ट से निकलवाई, तो पता चला कि वरिष्ठ नेताओं का नाम भी जोड़े गए हैं। इनमें सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष ठाकुर, VHP जिला प्रमुख नंदलाल चंद्राकर सहित कैलाश चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, पन्ना चंद्रवंशी, उमंग पांडेय, राहुल चौरसिया, भुनेश्वर चंद्राकर के नाम शामिल हैं।

प्रशासन ने कर्फ्यू में शुक्रवार सुबह 10 बजे तक के लिए ढील दी थी। अचानक से मिली इस छूट का पता लोगों को देर से चल सका। वहीं इस उपद्रव को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू हो गई है। पुलिस ने भाजपा सांसद संतोष पांडेय, पूर्व CM डॉ. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह सहित 14 भाजपा नेताओं पर अशांति फैलाने के आरोप में FIR दर्ज की है। अल्पसंख्यक आयोग ने भी कलेक्टर को पत्र लिखकर 9 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।

 

 

सांसद संतोष पांडेय ने कहा ये जो PCC कहते हैं न प्रदेश कांग्रेस कमेटी को, यह दरअसल पुलिस कांग्रेस कमेटी हो गई है। प्रशासन के साथ हुई बातचीत में 59 लोगों की गिरफ्तारी के बाद इस संख्या को आगे न बढ़ाने को लेकर आश्वासन दिया गया था। इन 59 लोगों में भी जो दोषी नहीं हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। बाद में फिर से जो 14 नाम जोड़े गए हैं, यह राजनीतिक विद्वेष की भावना को दर्शाता है। SP मोहित गर्ग ने कहा कि मामला संवेदनशील है। इसलिए वे बिना सूची देखे नाम नहीं बता सकेंगे।


कवर्धा मामले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाई कमेटी की बैठक की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा को निर्देश दिया है कि वो पूरे मामले की सच्चाई मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक करें। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा में बिगड़े हालात की आज सुबह समीक्षा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि “पूरे मामले की समीक्षा की है, छत्तीसगढ़ शांतिप्रिय राज्य है यहां इस तरह की घटना का कोई स्थान नहीं है, हमने ADG विवेकानंद सिन्हा को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वो पूरे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक करें, मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोई भी दोषी हो, चाहे वो कोई भी हों उनके खिलाफ करवाई हो, कोई भी दोषी नहीं बचना चाहिए।”

 

 

 कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को सर्व समाज प्रमुखों कवर्धा चेंबर ऑफ कामर्स, व्यापारी संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग और सर्व समाज प्रमुख, व्यापारी संगठन और मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में एक संगठन द्वारा 5 अक्टूबर को आयोजित रैली, चक्काजाम के बाद कवर्धा शहर के विभिन्न वार्डो में हुए उपद्रव, तोड़फोड़ उग्र प्रर्दशन शहर में शांति तथा सामाजिक सौहार्द खराब करने की घटना की आज सर्व समाज ने कड़ी निंदा की है। सामाज प्रमुखों द्वारा एक संगठन द्वारा आयोजित रैली व चक्काजाम तथा कवर्धा में उपद्रव, तोड़फोड़ उग्र प्रर्दशन के लिए अलग-अलग जिलों से आए उपद्रवियों की घोर निंदा की गई।