CG ब्रेकिंग: सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली... जवान की मौत... एक यात्री घायल... मचा हड़कंप....

Bullet fired in Sarnath Express jawan killed one passenger injured

CG ब्रेकिंग: सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली... जवान की मौत... एक यात्री घायल... मचा हड़कंप....
CG ब्रेकिंग: सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली... जवान की मौत... एक यात्री घायल... मचा हड़कंप....

Bullet fired in Sarnath Express

रायपुर। सारनाथ एक्सप्रेस में गोली चली। जवान की मृत्यु हो गई। एक यात्री घायल है। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। आज सुबह 5.45 बजे सारनाथ एक्सप्रेस जो छपरा से दुर्ग जा रही थी, उसमे उसलापुर स्टेशन से रायपुर स्टेशन के लिए आरपीएफ़ की टीम एस्कॉर्ट कर रही थी, जिसमें 4 कांस्टेबल और एक सब इन्स्पेक्टर शामिल थे। रायपुर में S2 कोचट्रेन से उतरते समय एक कांस्टेबल के गन से संभवतः एक्सीडेंटली गोली चल गई। यह गोली खुद उसी कांस्टेबल को लगी और यह गोली उनके शरीर से निकाल कर ऊपर कि बर्थ पर सो रहे एक पैसेंजर को भी लग गई। इस घटना से कांस्टेबल का निधन हो गया , जबकि यात्री को राम कृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी कन्डिशन स्टैबल है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

आज दिनांक 10/02/24 समय गाड़ी संख्या 15159 सारनाथ एक्सप्रेस में उसलापुर से रायपुर तक उप नि एसडी डी घोष+04 आरपीएसएफ के द्वारा अनुरक्षण कर रहे थे।अनुरक्षण कर रायपुर स्टेशन प्लैटफॉर्म नंबर 01 पर प्रातः क़रीबन 6 बजे आरपीएसएफ बल सदस्य आरक्षक दिनेश चंद्र के बंदूक़ से कोच नंबर S/02 से उतरते समय एक्सीडेंटल फायर हुआ। 

जिससे स्वयं दिनेश चंद के सीने पर गोली लगी है ऊपर बर्थ में नवरोज़ाबाद निवासी मोहम्मद दानिस एवं साइड में उसके पिता सोए हुए थे गोली चलने की आवाज़ से वे दोनों उठे देखें कि मोहम्मद दानिश के पेट में भी गोली लगी है जवान एवं मोहम्मद दानिश दोनों को रामकृष्ण हॉस्पिटल लेजा कर एडमिट किया गया। जवान दिनेश चंद्र s/o करतार सिंह उम्र -34 निवासी राजस्थान की राम कृष्ण केयर हास्पिटल में मृत्यु हो गई है एवं नौरोजाबाद निवासी मोहम्मद दानिस s/o इक्तियाक आलम का इलाज जारी है