Budget 2024: बजट में कई बड़े एलान... पांच करोड़ लोगों को मिलेगा घर... फ्री बिजली... 40 हजार वंदे भारत बोगियां... किसानों, महिलाओं और युवाओं को बजट में क्या मिला, पढ़ें.....

Budget 2024 Live Big announcements of Finance Minister Nirmala Sitharaman Budget 2024 Live

Budget 2024: बजट में कई बड़े एलान... पांच करोड़ लोगों को मिलेगा घर... फ्री बिजली... 40 हजार वंदे भारत बोगियां... किसानों, महिलाओं और युवाओं को बजट में क्या मिला, पढ़ें.....
Budget 2024: बजट में कई बड़े एलान... पांच करोड़ लोगों को मिलेगा घर... फ्री बिजली... 40 हजार वंदे भारत बोगियां... किसानों, महिलाओं और युवाओं को बजट में क्या मिला, पढ़ें.....

Budget 2024 Live

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा की जिन एक करोड़ घरों पर सौर ऊर्जा के पैनल लगाए जाएंगे। उन्हें 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। लखपति दीदी का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला किया है। वित्त वर्ष 2025 में बुनियादी ढांचे के लिए परिव्यय बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। मैं आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव करती हूं। 2024-25 में राजकोषीय घाटा GDP का 5.1% रहने का अनुमान है। घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा की जुलाई में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगी। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा। कृषि क्षेत्र की और वृद्धि के लिए, सरकार फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में सार्वजनिक और निजी निवेश को और बढ़ावा देगी। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा की तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे, ये हैं- 1) ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर, 2) पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर, 3) उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर। मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए पीएम गतिशक्ति के तहत परियोजनाओं की पहचान की गई है। कोविड के बावजूद हमने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ। 2 करोड़ घर अगले 5 साल में और बनाए जाएंगे।