Brother-in-law raped sister-in-law : विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर देवर बनाता रहा शारीरिक संबध, विदेश से आता था देवर, तभी हुआ कुछ ऐसा जिसके बाद मामला हुआ दर्ज...
Brother-in-law raped sister-in-law: The brother-in-law kept making physical relations with the widowed sister-in-law on the pretext of marriage, the brother-in-law used to come from abroad, only then something happened after which the case was registered... Brother-in-law raped sister-in-law : विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर देवर बनाता रहा शारीरिक संबध, विदेश से आता था देवर, तभी हुआ कुछ ऐसा जिसके बाद मामला हुआ दर्ज...




Brother-in-law raped sister-in-law :
नया भारत डेस्क : बिहार में गया जिले की महुली रहने वाली विधवा के साथ शादी करने का झांसा देकर देवर ने संबंध बनाया। जबकि ससुराली दोबारा शादी करने के नाम पर उसके मायके वालों से दहेज के रूप में दो लाख रुपये भी ले लिए। अब देवर ने शादी करने से इंकार कर दिया। ससुरालियों ने देवर की सिद्घार्थनगर में शादी भी तय कर दी है। इस मामले में पुलिस ने देवर पर दुष्कर्म और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया हैं। (Brother-in-law raped sister-in-law)
पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी 27 मई 2013 को हुई थी। 31 दिसंबर 2014 को उसके पति की मृत्यु हो गई। उसके ससुराल और मायके वालों ने मिलकर पुन: उसकी शादी देवर के साथ किए जाने का निर्णय लिया। जबकि उस समय देवर विदेश में थे। उसके देवर भी सहमत थे। कुछ दिनों बाद देवर घर आए और शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाते रहे। बाद में देवर फिर छुट्टी समाप्त हो जाने पर विदेश चले गए। (Brother-in-law raped sister-in-law)
देवर उसके फोन पर आए दिन बात करते रहे और शादी का आश्वासन देते रहे। वर्ष 2019 में देवर के परिवार द्वारा जमीन रजिस्ट्री करवाने के लिए उसके मायके से दो लाख रुपये दहेज के रूप में ले लिए। आरोप है कि करीब 8 साल बाद देवर घर आए, लेकिन घर आने से पूर्व ही ससुराल के लोग साजिशन उसे मायके भेज दिए। गोपनीय तरीके से देवर की शादी सिद्घार्थनगर जिले में तय कर दिए। (Brother-in-law raped sister-in-law)
इसकी जानकारी होने पर वह देवर और ससुराल वालों से बातचीत की, लेकिन ससुराल वाले नाराज हो गए। देवर ने तो उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उसके देवर, सास और जेठ पुन: विवाह करने के नाम पर मायके वालों से दो लाख रुपये दहेज के रूप में ले लिए। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर देवर की शादी रुकवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ केडी सिंह ने बताया कि आरोपी देवर पर दुष्कर्म और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया। (Brother-in-law raped sister-in-law)