CG- रेलवे ब्रिज से कूदी लड़की: 20 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से कूद गई युवती.... धान रोपाई करने निकली थी.... रास्ते में मिला ब्रिज तो सीधे रेलवे ट्रैक के किनारे लगाई छलांग.... शादी टूटने से थी परेशान!.... जांच में जुटी पुलिस......
boys refused to marry So the girl jumped to death from the railway bridge hospitalized in critical condition




...
बिलासपुर 15 फरवरी 2022। रेलवे ब्रिज से कूदकर एक लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की है। आस-पास के लोगों ने उसे कूदते हुए देखकर शोर मचाया और फिर गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। 18 साल की लड़की ने रेलवे ओवरब्रिज से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए CIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालखदान-महमंद निवासी युवती (18 साल) दसवीं कक्षा तक पढ़ी है। वह रोजी-मजदूरी करती है।
सुबह करीब 8 बजे वह अपने घरवालों को खेत में धान की रोपाई करने जाने के नाम से निकली थी। युवती पैदल लालखदान मेनरोड होते हुए रेलवे ओवरब्रिज तरफ आ गई। अचानक वह ओवरब्रिज से 20 फीट नीचे रेलवे ट्रैक के किनारे छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। उस समय वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी।
गांव के सरपंच ने युवती की पहचान की। फिर इस घटना की जानकारी परिजन को दी। पुलिस की अब तक की जांच में युवती की आत्महत्या करने की कोशिश का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पूछताछ की, तब परिजन ने बताया कि वह सुबह चार बजे काम करने गई थी। तब वह बिल्कुल ठीक थी। इसके बाद घर आई और दोबारा धान की रोपाई करने के नाम पर निकली थी। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी की बात उनके ही परिचित एक परिवार में चल रही थी, युवती लड़के को पसंद करती थी, लेकिन गोत्र नही मिलने सहित अन्य कारणो से लड़के के परिजनो ने शादी से इंकार कर दिया था। परिवार वालों को आशंका है कि शादी टूटने की बात को ही लेकर उनकी बेटी ने ये कदम उठाया होगा।