जनता के आशीर्वाद से ही भाजपा की जीत फलीभूत हुई - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव




जनता के आशीर्वाद से ही भाजपा की जीत फलीभूत हुई - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
भाजपा ने किया जगदलपुर विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने क्षेत्र की जनता व मतदाताओं का माना आभार
छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के विकास के लिये संकल्पित, निरंतर होंगे विकास कार्य - सांसद महेश कश्यप
जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जगदलपुर विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया और लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने व केन्द्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने के लिये क्षेत्र की जनता व मतदाताओं का अभिनंदन कर आभार माना।
मतदाता अभिनंदन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव भी शामिल हुये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जनता ही जनार्दन है। क्षेत्र के सम्मानीय मतदाताओं ने भाजपा पर विशवास किया व जनता का आशीर्वाद भाजपा की जीत के रूप में फलीभूत हुआ है। केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है, क्षेत्र के विकास व जनहित से जुड़े कार्यों में कोई कमी नहीं होगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया, लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत का परचम कर्मठ कार्यकर्ताओं ने लहराया है। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है। देव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच रह कर कार्य करें। आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में कमल खिलाना है।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के विकास के लिये हम सभी संकल्पित है। बड़ी जीत ज़िम्मेदारी भी बढ़ाती है। केन्द्र व प्रदेश की जनहित से जुड़ी सभी योजनायें प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचे, यह सुनिश्चित किया जायेगा। सांसद श्री कश्यप ने सभी मतदाताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार माना। बस्तर लोकसभा संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी व भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने भी समारोह को संबोधित किया व आभार जताया।
कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन सुरेश गुप्ता ने किया। समारोह में प्रमुख रूप से बैदूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, संतोष बघेल, गोदावरी साहू,आनन्द मोहन मिश्रा, महापौर सफीरा साहू, वेदप्रकाश पाण्डेय, धरमू मण्डावी, संजय पाण्डेय,रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, सुब्रतो विश्वास, सतीश सेठिया, आर्येन्द्र आर्य, आलोक अवस्थी, रंजीत पाण्डेय, संग्राम सिंह राणा, राजपाल कसेर, निर्मल पाणिग्रही, यशवर्धन राव, दीप्ति पाण्डेय, भारती श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी,नीलम यादव, ममता पोटाई, रामकुमारी यादव, अविनाश श्रीवास्तव, अरूण नेताम, आशुतोष पाण्डेय, गोविन्द ईनाणी, आशुतोष पाल, श्रीपाल जैन, दिनेश केजी, मनी विक्रम आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मतदाता मौजूद रहे।