भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक,बाजपेयी का चार दिनी बस्तर दौरा...

भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक,बाजपेयी का चार दिनी बस्तर दौरा...
भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक,बाजपेयी का चार दिनी बस्तर दौरा...

भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक,बाजपेयी का चार दिनी बस्तर दौरा

जगदलपुर। आसन्न चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं का बस्तर प्रवास लगातार बना हुआ है। आगामी पांच जुलाई को भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य व जेम पोर्टल रजिस्ट्रेशन राष्ट्रीय प्रभारी उषा बाजपेयी चार दिन के बस्तर दौरे पर रहेंगी और विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगी। जिसकी तैयारियों व कार्ययोजना को लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गयी। 

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य उषा बाजपेयी चार दिवसीय बस्तर प्रवास में जिले के सभी मण्डलों का दौरा करेगी व कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगी। इसके अलावा स्कूल काॅलेज का निरीक्षण, बूथ स्तर की बैठकों में शामिल होकर महिला स्वसहायता समूहों की बहनों से भी मिलेंगी। बस्तर में केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेंगी। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रुपरेखा तैयार की जा रही है। 

बैठक में जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप,गोदावरी साहू, वेदप्रकाश पाण्डेय,ललिता बघेल, सुरेश गुप्ता,लक्ष्मी कश्यप, माहेश्वरी ठाकुर, कुसुम परिहार, किरण सेन,पद्मा कश्यप, ममता राणा, रंजीता जोशी, किरण दीवान आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।