परशुराम का जन्मोत्सव:परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज जवाहर नगर ने निकाली शोभायात्रा...
ब्राह्मण समाज जवाहर नगर का शोभायात्रा भगवान परशुराम अवतरण दिवस पर जवाहर नगर ब्राह्मण समाज के लोगो द्वारा आशीर्वाद भवन में भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना, वंदना कर प्रातः 9:00 बजे विशाल शोभायात्रा भवन से हनुमान मंदिर होते हुए आदित्य नगर मंदिर से होकर सोमनाथ मंदिर जवाहर नगर से अमृत उद्यान से समाज के 100-200 लोगों द्वारा भगवान परशुराम जी के जयकारे लगाते हुए जवाहर नगर का भ्रमण 12 बजे तक किया गया।




Birth anniversary of Parshuram: Brahmin society Jawahar Nagar
डेस्क : ब्राह्मण समाज जवाहर नगर का शोभायात्रा भगवान परशुराम अवतरण दिवस पर जवाहर नगर ब्राह्मण
समाज के लोगो द्वारा आशीर्वाद भवन में भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना, वंदना कर प्रातः 9:00 बजे विशाल शोभायात्रा भवन से हनुमान मंदिर होते हुए आदित्य नगर मंदिर से होकर सोमनाथ मंदिर जवाहर नगर से अमृत उद्यान से समाज के 100-200 लोगों द्वारा भगवान परशुराम जी के जयकारे लगाते हुए जवाहर नगर का भ्रमण 12
बजे तक किया गया। भवन में विप्रगणों द्वारा व्याख्यान का वाचन किया गया जिसमें समाज के श्री शरद शर्मा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया जिसमें श्री यज्ञानन्द महाराज, आचार्य नरनारायण मंदिर बोरसी द्वारा
अपने उद्धबोधन में भगवान परशुराम की जीवनगाथा का विस्तृत विवरण दिया गया, इसी क्रम में श्री रोशनी ठाकुर, श्री देवेश मिश्रा सनातन धर्म रक्षा वाहिनी प्रमुख द्वारा अपने उद्धबोधन में सृष्टि का आधार ब्राह्मण है ब्राह्मण कभी कमजोर नहीं होता, क्योंकि यदि ब्राह्मण कमजोर होगा तो
सृष्टि का अस्तित्व ही नहीं रहेगा। ब्राह्मणों को अपने संस्कार, कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना आवश्यक है। कार्यक्रम को श्री पी. के. द्विवेदी, श्री विश्वनाथ पाण्डेय द्वारा एवं ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा परशुराम भगवान के जीवन एवं समाज के गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। अंत में श्री मनमोहन शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। परशुराम पूजन में महाआरती के बाद भोजन प्रसाद भंडारा की व्यवस्था रखी गई थी। इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ, कनिष्ठ एवं बच्चें सभी वर्गों का
भागीदारी से भगवान परशुराम जी का अवतरण दिवस धुमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अश्वनी शर्मा, श्री अशोक शर्मा, श्री आलोक शर्मा, श्री आनंद तिवारी, श्री प्रशांत शर्मा द्वारा सहयोग प्रदान किया गया