BIG NEWS : मशहूर शास्त्रीय गायिका का हुआ निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

नेशनल न्यूज़ : संगीत जगत से एक दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है। प्रख्यात शास्त्रीय गायिका डॉ. प्रभा अत्रे का निधन हो गया है। गायिका डॉ. प्रभा अत्रे का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ।

BIG NEWS : मशहूर शास्त्रीय गायिका का हुआ निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक
BIG NEWS : मशहूर शास्त्रीय गायिका का हुआ निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

नेशनल न्यूज़ : संगीत जगत से एक दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है। प्रख्यात शास्त्रीय गायिका डॉ. प्रभा अत्रे का निधन हो गया है। गायिका डॉ. प्रभा अत्रे का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। डॉ. प्रभा अत्रे 92 वर्ष की थीं। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना घराने का प्रतिनिधित्व करने वाली अत्रे को भारत सरकार ने तीनों पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया था। 

एक सूत्र ने कहा, “अत्रे को उनके आवास पर सोते समय दिल का दौरा पड़ा। उन्हें शहर के कोथरूड इलाके में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर मृत घोषित कर दिया गया।” सूत्र ने बताया कि चूंकि अत्रे के परिवार के कुछ लोग विदेश में रहते हैं, इसलिए उनके यहां पहुंचने पर ही अत्रे का अंतिम संस्कार किया जाएगा।