बिग CG न्यूज: छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई का निधन... चल रहा था उपचार...अस्पताल में तोड़ा दम... मंत्री के घर पसरा मातम....CM बघेल ने जताया शोक……

बिग CG न्यूज: छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई का निधन... चल रहा था उपचार...अस्पताल में तोड़ा दम... मंत्री के घर पसरा मातम....CM बघेल ने जताया शोक……

रायपुरः छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बड़े भाई हिड़मा लखमा का गुरुवार देर रात निधन हो गया। उन्होनें राजधानी रायपुर के MMI अस्पताल में अंतिम सांस ली।.कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए राजधानी रायपुर के MMI अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होनें अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री हिड़मा लखमा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा के बड़े भाई श्री हिड़मा लखमा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बघेल ने उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।