Bhilai Cg. सीएम भूपेश बघेल होली के रंग मे रंगे और अपने अंदाज मे नगाडा बजायें और फाग गीत भी गाये।
Bhilai Cg. CM Bhupesh Baghel was colored in the colors of Holi and played Nagada in his own style and also sang Fag songs.




NBL,. 18/03/2022, Lokeshwer Prasad Verma,.. भिलाई : हाेली के त्योहारी रंग में छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बंघेल भी रंगे नजर आए। भिलाई-3 स्थित अपने निवास में उन्होंने भी जमकर होली खेली। इस दौरान उन्होंने होली पर फाग गीत भी गाया और नगाड़ा भी बजाया, पढ़े विस्तार से..।
प्रदेश के विभिन्न हिस्से से लोग इस दौरान उन्हें बधाई देने भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं भी दी।मुख्यमंत्री ने गृह नगर में मनाई होली
छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने गृह नगर भिलाई-3 में परिवारजनों व अन्य लोगों के साथ रंगों का पर्व होली मनाया। मुख्यमंत्री निवास के जनदर्शन सभागार में ही सुबह से तैयारी कर ली गई थी। सुबह पौने 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से सभागार में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में पाटन, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्से से आम लोग, जनप्रतिनिधि, अफसर और उनके समर्थक जुटे हुए थे। मख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी लोगाें को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनांए दी। इस दौरान सभी लोगों ने बातचीत कर उनका हाल भी जाना।
अली के साथ बजाया नगाड़ा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान हर साल की भांती अपने काफी पुराने समर्थक अली के साथ नगाड़ा भी बजाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढी प्रसिद्ध फाग गीत चल हां बिरज में दे दे बुलव्वा राधे को.......गाया। करीब दस मिनट तक उन्होंने फाग गीत गाते हुए नगाड़ा बजाया। इस दौरान वे त्याेहारी अंदाज में नजर आए और लोगों से आत्मीयता से मुलाकात की। भिलाई के महापौर नीरज पाल, दुर्ग जिला सहकारी ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, कुम्हारी नगर पालिका के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर कलेक्टर दुर्ग डा सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एएसपी बद्रीनारायण मीणा भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री निवास के आसपास कालोनी से पहुंचे लोगों के साथ भी उन्होंने होली खेली और हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास आने वालाें के लिए स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया था।