भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सुकमा ने मनाया दिग्विजय दिवस




सुकमा : भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं भाजपा सुकमा जिलाध्यक्ष श्री हूँगाराम मरकाम जी के मार्गदर्शन व भाजयुमो सुकमा जिलाध्यक्ष श्री मड़कम भीमा जी के नेतृत्व में दिनाँक 11 सितम्बर 2021 दिन शनिवार को युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के 11 सितम्बर 1893 शिकागो अमेरिका में हुए विश्व धर्म संसद सम्मेलन के उद्बोधन वर्षगांठ को दिग्विजय दिवस के रूप में अटल सदन, भाजपा जिला कार्यालय, रामनगर सुकमा में संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अरुण सिंह भदौरिया जी एवं द्वितीय वक्ता भाजपा जिला महामंत्री श्री महेन्द्र सिंह भदौरिया रहे।
मुख्य वक्ता श्री अरुण सिंह भदौरिया जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी को विस्तार से बताया। साथ ही साथ 1893 के भाषण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो में जब बताया समूचे धर्म की जननी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत का मैं प्रतिनिधि बन कर आया हूँ जहां सभी धर्म मिलकर भारतीयता के रंग सम्मिलित हो जाते हैं। भारत के मूल तत्व में सहिष्णुता है भारत उन सभी का देश है जो भारत पर आस्था रखते हैं। अल्प आयु अवस्था में जिस प्रकार से स्वामी विवेकानन्द जी ने विश्व जगत में भारत गौरव किया युवाओं में वह प्रेरणा का केन्द्र है। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना भी स्वामी विवेकानंद के सपनों के भारत के निर्माण को लेकर ही किया गया है।
द्वितीय वक्ता श्री महेन्द्र सिंह भदौरिया जी ने कहा की युवाओं में ही वह सामर्थ है जो हर एक कसौटी व चुनौतियों का सामना सफलता पूर्वक कर सकता है, भारत मे स्वामी विवेकानंद जी, भगत सिंह जी, राजगुरु जी जैसे अनेक युवा हुए है जिससे युवाओं को सदियों तक प्रेरणा मिलती रहेगी, स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो। 11 सितम्बर 1893 को शिकागो अमेरिका में स्वामी जी के द्वारा दिए गए विश्व प्रसिद्ध भाषण के स्मरण में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सुकमा द्वारा दिग्विजय दिवस के रूप में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि आप युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के विश्व प्रसिद्ध भाषण की जानकारी रहे एवं स्वामी विवेकानंद जी के बताए रास्ते मे चल कर देश हित मे कार्य किया जाए ताकि भारत का नाम रौशन हो।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री मड़कम भीमा जी के किया उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकताओं को आज के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रम की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में मंच संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री राजकुमार कश्यप ने किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री उपेन्द्र सिंह चौहान जी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुश्री शिल्पा मण्डावी जी, आदिवासी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अनु मण्डावी जी, भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष श्री दिलीप मरकाम जी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष श्री पाण्डु राम सोढ़ी जी, भाजयुमो जिलामंत्री श्री गोनेल शंकर जी, भाजयुमो जिलामंत्री श्री शेख आसिफ अली जी, भाजयुमो कार्यालय प्रभारी श्री राजू मजूमदार जी, भाजयुमो कोषाध्यक्ष श्री विष्णु साहू जी, श्री रवि गोतूल जी, श्री राजेश दास जी, श्री देवेश ध्रुव जी, श्री अभय भदौरिया जी, श्री सृजन सिंह जी, श्री विद्यानंद गुप्ता जी, श्री सोपान सरकार जी, श्री विकास मिश्रा जी एवं अन्य पदाधिकारी पांचों मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।