'भारत जोड़ो यात्रा' आज दिल्ली में करेगी प्रवेश,कांग्रेस ने नेताओं को मास्क पहनकर आने का दिया निर्देश-सूत्र..
Bharat Jodo Yatra' will enter Delhi today,




NBL,24/12/2022, 'Bharat Jodo Yatra' will enter Delhi today, Congress instructs leaders to wear masks.
काग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की सुबह करीब 6:30 बजे बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगी। पदयात्रा में शामिल होने वाले तमाम कांग्रेस के नेता करीब 10 बजकर 30 मिनट पर जय देव आश्रम पहुंचेंगे।
वहीं, इससे पहले कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बड़ा दावा किया है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी की तरफ से सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मास्क लगाकर यात्रा में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण चीन में तबाही मचा रहा है। इसे देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है। वहीं, शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर यात्रा बंद करने को कहा था। हालांकि, इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासत भी गरमा गई है।
दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी...
भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं सहित सामाजिक-राजनीतिक लोग भी शामिल होते हैं। ऐसे में दिल्ली यातायात पुलिस ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक भारी ट्रैफिक रहने की संभावना जताई है। इसको लेकर दिल्ली यातायात पुलिस की तरफ से एक नोटिस भी एडवाइजरी भी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में यात्रियों से अनुरोध किया है कि यदि संभव हो तो प्रभावित सड़कों से बचकर/बाईपास करके यात्रा करें और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे इसमें सहयोग करें। सड़कों पर बड़ी संख्या में गाड़ियों की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने जनता से सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करने की अपील की है।
अब तक इन राज्यों को कवर कर चुकी है यात्रा...
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू की गई थी। यात्रा अब तक दक्षिणी राज्यों को कवर करते हुए महाराष्ट्र के रास्ते मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा को कवर कर चुकी है। वहीं, अब यात्रा दिल्ली में आज प्रवेश करेगी। इस यात्रा की अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं। पार्टी का कहना है कि इस यात्रा से देश की सबसे पुरानी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
यात्रा के दौरान हर वर्ग के लोगों से मुलाकात करते हैं राहुल गांधी..
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी हर वर्ग के लोगों से मुलाकात करते हैं और उनकी समस्याओं को भी सुनते हैं। वहीं, राहुल गांधी समय मिलते ही जनसभा को भी संबोधित करते हैं। इसके लिए भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी के सात तमाम बड़े सेलिब्रेटी भी जुड़ते हैं।