बारात से वापस जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलटी..2 की मौत अन्य घायल
संदीप दुबे✍️✍️✍️




Nayabharat
संदीप दुबे✍️✍️✍️
भैयाथान - विकासखंड अंतर्गत ग्राम बंजा में बारात से लौट रही तेज रफ्तार स्कार्पियो पलटने से दो लोगो की मौत मौके पर हो गई है वहीं 4 घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि बुधवार की रात सुरजपुर के कुरवा से रजौलीपारा बारात आई थी। विवाहोपरांत रजौली पारा से स्कार्पियो में वापस घर जा रहे थे। रास्ते मे बंजा स्थित एकलब्य स्कूल के पास बाराती वहां अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 2 लोगो की मौत हो गई है। मृतको में सोनू 30 वर्ष कुरुंवा, ऋषभ उम्र 27 वर्ष कुमदा बताए जा रहे हैं। इस हादसे में 2 लोग गम्भीर है जिन्हें अम्बिकापुर रिफर कर दिया गया है। वाहन में कुल 8 लोग सवार थे। चार लोगों को मामूली चोटें आई है जिनका सूरजपुर में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में आ रही थी और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे से पलटी मारते मैदान पर पहुंच गई।इस दौरान गेट खुल गयी जिससे गाड़ी में सवार कुछ लोग बाहर छिटक गए।घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर बसदेई पुलिस मौके पर पहुच कर लोगो को अस्पताल भेजने में मदद की है।