Benefits Of Drinking Milk After Dinner: डिनर के बाद दूध पीने के ये 6 फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे आप....
Benefits Of Drinking Milk After Dinner: You will be surprised to know these 6 benefits of drinking milk after dinner. Benefits Of Drinking Milk After Dinner: डिनर के बाद दूध पीने के ये 6 फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे आप....




Benefits Of Drinking Milk After Dinner :
नया भारत डेस्क : दूध को पूर्ण आहार की श्रेणी में रखा जाता है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन, खनिज, प्रोटीन, गुड फैट, अमीनो एसिड, कैल्शियम, विटामिन डी, मैग्नीशियम, लैक्टॉस आदि वो सभी चीजें होती हैं, जो एक स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी हैं सुबह या दिन के समय की तुलना में रात में दूध का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है। बहुत से लोग डिनर में ही दूध लेना पसंद करते हैं, या फिर रात को सोने से पहले। लेकिन क्या आप जानते हैं रात को खाना खाने या डिनर के बाद दूध का सेवन करने से भी सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं? हालांकि, आपको खाना खाने के बाद तुरंत दूध का सेवन नहीं करना होता है, आपको डिनर के कुछ समय बाद दूध का सेवन कर कर सकते हैं। क्योंकि इससे कुछ लोगों को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। (Benefits Of Drinking Milk After Dinner)
अब सवाल यह उठता है कि रात को खाना खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए? रात को खाना खाने के बाद दूध पीने के फायदे और कितना समय बाद दूध पीना चाहिए? इस विषय पर बेहतर जानकारी
खाना खाने के तुरंत बाद दूध क्यों नहीं पीना चाहिए-
डायटीशियन गरिमा बताती हैं, कि बहुत से लोग खाना खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन करते हैं। लेकिन ऐसा करने से सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसा खासतौर पर उन लोगों में होता है, जिन लोगों दूध से एलर्जी या दूध के साथ खाए जाने वाले फूड्स से एलर्जी होती है। ऐसे में पेट संबंधी समस्याएं जैसे अपच, कब्ज, पेट में गैस, सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स आदि जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि अगर आपने भोजन में कुछ नमकीन, खट्टे फूड्स, मांस, दही, उड़द की दाल, संतरा, आंवला या नींबू के रस आदिक का सेवन किया है तो ऐसे में आपको दूध का सेवन तुरंत बाद करने से बचना चाहिए। (Benefits Of Drinking Milk After Dinner)
खाना खाने के बाद दूध पीने के फायदे-
1. रात को नींद अच्छी आती है: रात में दूध ही एक ऐसा फूड है, जो रात में आपके शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित होता है। यह आपके मस्तिष्क को शांत करता है और थकान दूर करता है। जिससे आपको अच्छी और गहरी नींद लेने में मदद मिलती है। (Benefits Of Drinking Milk After Dinner)
2. भोजन का पाचन बेहतर होता है: अगर आप खाना खाने के बाद दूध का सेवन करते हैं, तो यह भोजन को पचाने में सहायता करता है, जिससे खाना वेस्ट नहीं होता है और उसका पूरा लाभ आपके शरीर को मिलता है।
3. पेट में गैस और कब्ज नहीं होती है: रात में भोजन के बाद दूध पीने से पेट में गैस की समस्या नहीं होती है, साथ ही यह कब्ज को दूर करने में भी मदद करता है, इससे आपको सुबह मलत्याग में परेशानी नहीं होती है।
4. हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं: यह आपकी हड्डियों और दांतों के टूटने, फ्रैक्चर और झड़ने को जोखिम को कम करता है और उन्हें मजबूत बनाता है।
5. शरीर को ताकत मिलती है: प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होने के कारण यह आपके मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। यह शरीर की थकान, चिंता, तनाव आदि को दूर कर आपको ऊर्जावान बनाता है। (Benefits Of Drinking Milk After Dinner)
अन्य फायदे: भोजन के बाद दूध पीने से हार्मोन्स के संतुलन, ब्लड प्रेशर कंट्रोल, कोलेस्ट्रॉल के प्रबंधन, वजन बढ़ाने और दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है।
खाना खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए-
डायटीशियन गरिमा के अनुसार आपको भोजन के कम से 40 मिनट बाद तक दूध पीने से बचना चाहिए। आयुर्वेद में भोजन के तुरंत बाद दूध पीने से सख्त परहेज करने की सलाह दी जातीहै। साथ ही आपको खाना खाने से पहले भी कम से कम 30 मिनट तक दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। (Benefits Of Drinking Milk After Dinner)